कांग्रेस ने UP Assembly Election के लिए कसी कमर, मुरादाबाद में पदाधिकारियों को दी वार्डो की जिम्मेदारी

UP Assembly Election 2022 महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विधान सभा चुनाव को लेकर तैयारी करना शुरू कर दिया गया है। बैठक में शहर के वार्डों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही पीस पार्टी के महानगर सचिव ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 10:30 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 10:30 AM (IST)
कांग्रेस ने UP Assembly Election के लिए कसी कमर, मुरादाबाद में पदाधिकारियों को दी वार्डो की जिम्मेदारी
महानगर अध्यक्ष ने नई कमेटी के साथ की पहली बैठक।

मुरादाबाद, जेएनएन। UP Assembly Election 2022 : महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विधान सभा चुनाव को लेकर तैयारी करना शुरू कर दिया गया है। बैठक में शहर के वार्डों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही पीस पार्टी के महानगर सचिव ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की गई। सोमवार को शहर के चौमुखापुल स्थित कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा की अध्यक्षता में नई कमेटी की पहली बैठक की गई। बैठक में कमेटी के नये बने पदाधिकारियों को अलग अलग वार्डो में संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी दी गई।

महानगर सचिव को चार-चार वार्डो का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह महासचिव को 10 व उपाध्यक्ष को 15 वार्डो का प्रभारी बनाकर संगठन विस्तार करने को कहा गया है। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि पीस पार्टी के महानगर सचिव नावेद मंसूरी समेत अन्य समर्थक कांग्रेस में शामिल हुए है। बैठक में सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पार्षद नदीम अंसारी, शिवराज गुर्जर, मोहम्मद शमी, अशोक कपूर, जईम चौधरी, अमित पांडे, अनिल गुर्जर, सुखविंदर सिंह, संजीव शर्मा, अनवार मुमताज, फैयाज ठेकेदार, अजीम कुरैशी, नरेन्द्र सैनी, गोसिया साबिर, मोहम्मद शादान, अनवार सैफी, कपिल गुप्ता, श्याम बाबू वाल्मीकि, गौसिया साबिर व मुहम्मइ शमी शामिल रहे।

सरकार की नीतियोंं के खिलाफ उरमू का प्रदर्शन शुरू : उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (उरमू) ने सरकार की नीति के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पहले दिन रोजा, हापुड़ व लक्सर में धरना प्रदर्शन किया। उरमू ने देश भर में दस सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से 18 सितंबर तक जन जागरण के लिए धरना प्रदर्शन शुरु किया है। उरमू ने सहायक चालक से गार्ड की ड्यूटी करने का विरोध किया और यह आदेश वापस लेने की मांग की है। इसी तरह से सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है, लेकिन बकाया किश्त नहीं दिया है।

सरकार रेलवे स्टेशन, अस्पताल व स्टेडियम को बेचने का प्रयास कर रही है, रेलवे के वर्कशाप को बंद कर दिया है। ट्रैकमैन को सुविधा तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उरमू के सदस्य इन्हीं मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। उरमू के मंडल मंत्री शलभ सिंह ने बताया कि आंदोलन के पहले दिन मंडल के रोजा, लक्सर व हापुड़ में उरमू सदस्यों द्वारा धरना दिया गया। 16 सितंबर को मुरादाबाद में धरना दिया जाएगा। 18 सितंबर तक मंडल के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी