UP Budget 2021 : मुरादाबाद में खुलेगा विश्वविद्यालय, शहर के लोगों ने जताई खुशी

यूपी के बजट में मुरादाबाद को विश्वविद्यालय की सौगात दी गई है। दो महीने पहले मुरादाबाद में विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव मांगा था सोमवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के बजट में इसको शामिल कर लिया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 03:39 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 03:39 PM (IST)
UP Budget 2021 : मुरादाबाद में खुलेगा विश्वविद्यालय, शहर के लोगों ने जताई खुशी
शहर के जनप्रतिनिधियों से लेकर छात्रों में खुशी की लहर है।

मुरादाबाद, जेएनएन। यूपी के बजट में मुरादाबाद को विश्वविद्यालय की सौगात दी गई है। दो महीने पहले मुरादाबाद में विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रस्ताव मांगा था, सोमवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के बजट में इसको शामिल कर लिया। इससे शहर के जनप्रतिनिधियों से लेकर छात्रों में खुशी की लहर है। 

महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि मुरादाबाद को विश्वविद्यालय मिलने से छात्रों की सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो गया है। नगर निगम की ओर से जमीन मिलने में मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 शहर स्मार्ट सिटी में शामिल हैं। इसमें 200 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी को दिया है। इससे शहर में विकास पटरी पर तेजी से दौड़ेगा। घर-घर नल की योजना से गरीब परिवारों को पानी की समस्या नहीं झेलनी होगी। पहले ही प्रधानमंत्री आवास योजना में हजारों बेघर लोगों को छत मिली है अब नल मिलेगा। उपाध्यक्ष, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, उप्र गोपाल अंजान ने कहा कि प्रदेश का बजट जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। विश्वविद्यालय की सौगात मिलने से एक बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो गया है। काफी समय से इसकी मांग की जा रही थी। इससे युवाओं को काफी राहत म‍िलेगी। व‍िव‍ि न होने की वजह से उन्‍हें काफी परेशान‍ियों का सामना क रना पड़ता था। 

chat bot
आपका साथी