UP Assembly Election 2022 : कार्यकर्ता लोगों को बताएं भाजपा की कल्‍याणकारी नीतियां, सदस्‍यता के ल‍िए करें प्रेरित

UP Assembly Election 2022 रामपुर के ब‍िलासपुर में प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान 200 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 09:48 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 09:48 AM (IST)
UP Assembly Election 2022 : कार्यकर्ता लोगों को बताएं भाजपा की कल्‍याणकारी नीतियां, सदस्‍यता के ल‍िए करें प्रेरित
विभिन्न मोहल्ले के 200 व्यक्तियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इ

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। UP Assembly Election 2022 : रामपुर के ब‍िलासपुर में प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान 200 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मुहल्ला कायस्थान में नगर मंडल के बूथ संख्या 103 और 108 आयोजित सदस्यता अभियान चलाया गया। यहां राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी वर्गों का मान-सम्मान किया जाता है। संगठन में बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम कर रही है। राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जन-जन तक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। राज्यमंत्री ने लोगों को पार्टी की सदस्यता के लिए प्रेरित किया। मुहल्ला कायस्थान, साहूकारा के अलावा अन्य विभिन्न मोहल्ले के 200 व्यक्तियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान राज्यमंत्री ने पार्टी में शामिल हुए लोगों का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल, चेतन पारूथी, बलविंदर सिंह, सौरभ सक्सेना, ऋषभ भारद्वाज, रूपक अग्रवाल उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान : रामपुर के मिलक में कांग्रेस के क्योरार स्थित कार्यालय पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें ओम सिंह मौर्य ने लोगों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक संजय कपूर, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महासचिव दुर्गेश कुमार मौर्य, दामोदर सिंह गंगवार, कुंवर पाल मौर्य, ओमपाल मौर्य, सरदार जोगेंद्र सिंह, बबलू मौर्य, नेतराम कश्यप आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :-

BSNL News : बिजली गुल होने पर गांव में नहीं गायब होंगे मोबाइल के सिग्नल, भेजे जा रहे पावर बैंक

UP TET Exam 2021 : शहर के 39 केंद्रों पर परीक्षा आज, रात 10 बजे तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन

UP TET Exam 2021 : टीईटी परीक्षार्थियों के लिए आज रोडवेज चलाएगा स्पेशल बसें, म‍िलेगी राहत

chat bot
आपका साथी