मोदी सरकार को आगे बढ़ाने के लिए हमें करना है काम : नकवी

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में किया संबोधित।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Oct 2018 08:10 AM (IST) Updated:Mon, 08 Oct 2018 08:10 AM (IST)
मोदी सरकार को आगे बढ़ाने के लिए हमें करना है काम : नकवी
मोदी सरकार को आगे बढ़ाने के लिए हमें करना है काम : नकवी

मुरादाबाद : रामपुर में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत की साख बढ़ाई है। सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चलकर सरकार ने सभी वर्गों की तरक्की के लिए काम किया है। हमें मोदी सरकार को आगे बढ़ाने के लिए काम करना है। लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना है। रामपुर में पहुंचे केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री रामपुर पहुंचे। यहां शंकरपुर में अपने आवास पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश दोनों ही तरक्की की राह पर दौड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सभी वर्गों की खुशहाली के लिए काम किया है। गरीब तबके पर उनका विशेष जोर है। गरीबों को मुफ्त में गैस कनेक्शन देकर सरकार ने बड़ा काम किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास दिए जा रहे हैं और मुफ्त में बिजली कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं। ये ऐसे काम हैं जो पहले किसी सरकार ने नहीं किए। हमें जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताना है। साथ ही पार्टी की नीतियों से भी अवगत कराना है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय विचारधारा वाली पार्टी है और राष्ट्र की मजबूती और देश के विकास के लिए काम करती है, जबकि दूसरी पार्टियां जात-पात के नाम पर राजनीति करती हैं। हमें देश की मजबूती के लिए काम करना है और जो ताकतें देश को कमजोर करना चाहती हैं, उनसे भी सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं, जिन युवाओं के वोट नहीं बन सके हैं उनके वोट बनवाएं। बूथ स्तर पर भी संगठन को मजबूत बनाया जाए। श्री नकवी सोमवार को भी रामपुर में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे, जबकि तीन बजे अधिकारियों के साथ विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा करें। ये लोग रहे मौजूद

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल ¨सह, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, मिलक की पूर्व पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी