UP assembly by-election 2020: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले- मुझे दुख है, जब महंगाई बढ़ी तो गन्ने का रेट भी बढ़ना चाहिए

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने देश व प्रदेश की सूरत बदल दी है। बिना भेदभाव काम किया है। अपनी कटाक्ष वाली शैली के प्रसिद्ध संजीव बालियान गन्ना मूल्य न बढ़ने पर अपनी पार्टी की सरकार को ही निशाने पर लेने से नहीं चूके।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:44 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:30 PM (IST)
UP assembly by-election 2020: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले- मुझे दुख है, जब महंगाई बढ़ी तो गन्ने का रेट भी बढ़ना चाहिए
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि मोदी और योगी ने बदली देश व प्रदेश की सूरत

अमरोहा, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने देश व प्रदेश की सूरत बदल दी है। बिना भेदभाव काम किया है। अपनी कटाक्ष वाली शैली के प्रसिद्ध संजीव बालियान गन्ना मूल्य न बढ़ने पर अपनी पार्टी की सरकार को ही निशाने पर लेने से नहीं चूके। कहा कि जब मंहगाई बढ़ी है तो किसानों के गन्ने का रेट बढ़ना चाहिए था। इसका दुख मुझे भी है। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस संबंध में वार्ता करेंगे। कहा कि किसानों के हित की बात हर स्तर की उठाई गई है। उन्हें न्याय मिला है। कांग्रेस, सपा व बसपा को किसानों से कोई सरोकार नहीं है।

शनिवार को केद्रीय मंत्री संजीव बालियान रजबपुर के गांव पपसरा में पार्टी प्रत्याशी संगीता चौहान के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। यहां प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीबाल, प्रभारी मंत्री विजय कुमार कश्यप, सतपाल सैनी व जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में श्री बालियान ने किसान हित की बात की। केंद्र व प्रदेश सरकार की खूबियां गिनाते हुए कहा कि दोनों सरकार ने किसानों के हित लिए बहुत काम किए हैं। केंद्र सरकार ने किसानों के खाते में छह हजार रुपये भिजवाए। खाद की कालाबाजारी आज बंद है। पहले चीनी विदेशों से आती थी, लेकिन अब हम चीनी विदेश को भेज रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहरों की तर्ज पर गांव को भी आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। गांव-गांव रोजगार देना उनकी प्राथमिकता में है। गन्ना मूल्य का जिक्र करते हुए बोले कि प्रदेश में दो साल से गन्ना का रेट नहीं बढ़ा। इसका दुख मुझे भी है। सरकार कोई भी हो किसानों की बात कहने से मैं पीछे नहीं हटता। 14 दिन का वादा किया था, लेकिन अभी तक नहीं बढाया। जल्दी ही प्रदेश सरकार किसानों के हित की बात करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस संबंध में वार्ता करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों के हित के लिए केंद्र सरकार ने देश में एथनाल बनाने की अनुमति दे दी है। अब गन्ने के रस से एथनाल बनाया जाएगा। ताकि किसानों को गन्ने का सही पैसा मिले। उन्होंने उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की। इस मौके पर विधायक राजीव तरार, महेंद्र सिंह खड़गवंशी, पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, देवेंद्र नागपाल, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, पूर्व एमएलसी डॉ. हरिसिंह ढिल्लो, युद्धवीर सिंह, भूपेंद्र चौधरी, पूरन सिंह सैनी, संगीता चौहान भी मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी