आज रामपुर में आएंगे केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रविवार को शाम साढ़े तीन बजे रामपुर आएंगे। शाम को चार बजे ग्राम शंकरपुर स्थित अपने आवास पर जनता से मिलेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम करेंगे। दोपहर 1230 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 08:57 AM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 08:57 AM (IST)
आज रामपुर में आएंगे केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रविवार को शाम साढ़े तीन बजे रामपुर आएंगे। शाम को चार बजे ग्राम शंकरपुर स्थित अपने आवास पर जनता से मिलेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार को सुबह नौ बजे शंकरपुर स्थित अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं जनता से मुलाकात करेंगे। सुबह 11 बजे उत्सव पैलेस रामलीला मैदान में जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

राज्यमंत्री के कार्यालय में जुटे कार्यकर्ता : रामपुर के बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी कुलवंत सिंह औलख निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बन गए। तहसीलदार ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान समर्थकों ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ता राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता राज्यमंत्री के भाई कुलवंत सिंह औलख के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने जाने पर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात यहां से नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में समर्थकों ने जुलूस निकाला। वह नैनीताल हाईवे, बाईपास, माटखेड़ा मार्ग, मुख्य चौराहा, रामपुर रोड से होकर ब्लॉक पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार रणविजय सिंह एवं बीडीओ रिजवान हुसैन ने भाजपा प्रत्याशी कुलवंत सिंह औलख को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने जाने की घोषणा करते उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसी बीच नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता है कि क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य हो, जिसके लिए वह प्रयासरत हैं। कहा कि जिस तरह से राज्यमंत्री ने पूरी विधानसभा क्षेत्र में जितने विकास कार्य कराए हैं। उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर मैं भी क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए प्रयासरत रहूंगा। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से विकास कार्यों में सहयोग किए जाने का आह्वान किया। दूसरी ओर कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख का फूल-मालाएं एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल, गुरकीरत सिंह औलख, रवि यादव, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह औलख, मेहर देओल, बलराज सिंह औलख, हरपाल सिंह, मिंटू बाजवा, लकी ढिल्लों, जीशान अली, अरविंदर सिंह चीमा, चेतन पारुथी, विशाल शर्मा, चौधरी लोकेंद्र सिंह, दलविंदर चावला आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी