भाजपा शासन में पिछले 60 वर्षो से ज्यादा विकास हुआ

रामपुर में भाजपा का सम्मेलन हुआ। इसमें मंत्री गंगवार ने लोगों को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 02:10 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 02:10 PM (IST)
भाजपा शासन में पिछले 60 वर्षो से ज्यादा विकास हुआ
भाजपा शासन में पिछले 60 वर्षो से ज्यादा विकास हुआ

रामपुर : केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। देश व प्रदेश की स्थिति पर ¨चतन करते हुए उन्हें राष्ट्रहित में दोबारा मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्य करना है। भाजपा सरकार ने विगत पांच वर्षों में जो कार्य किए हैं उतने कार्य 60 वर्षों के इतिहास में नहीं हुए। सम्मेलन में हुए शामिल केंद्रीय मंत्री रविवार को कोसी मंदिर मार्ग स्थित उत्सव पैलेस में हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था के विकास के लिए मुद्रा योजना, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया जैसी योजनाओं के जरिये आर्थिक क्षेत्र में भारत को मजबूती प्रदान की है। अभी तक 15000 से अधिक स्टार्टअप को केंद्र सरकार द्वारा मान्यता दी जा चुकी है। अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को सरल और सामंजस्य बनाने के लिए जीएसटी की शुरुआत की गई। विभिन्न प्रकार के 13 से अधिक उपकरों को समाप्त किया गया। भाजपा ने बिना भेदभाव किया विकास प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं ¨सचाई राज्य मंत्री बलदेव ¨सह औलख ने कहा कि भाजपा ने बिना भेदभाव के सभी जाति, धर्म, वर्ण के लोगों के लिए काम किया है। किसानों के लिए ऋण माफी, गन्ना किसानों के भुगतान का कार्य, समर्थन मूल्य बढ़ाया गया, गरीबों के लिए आवास योजना, आयुष्मान योजना के द्वारा पूरे देश के गरीब लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। गरीबों पर ध्यान दे रही मोदी सरकार प्रदेश प्रवक्ता डॉ.चंद्रमोहन ने कहा कि भाजपा की विचारधारा है हर हाथ को काम और हर खेत को पानी, सबका साथ, सबका विकास। मोदी सरकार का ध्यान गरीबों की ओर केंद्रित रहा। पांच वर्षों में गरीबी उन्मूलन के लिए जितनी योजनाएं बनाई गईं, उन पर वास्तव में कार्य हुआ है। 10 प्रतिशत सवर्ण आरक्षण जो किया गया है उसकी जद में 22 करोड़ व्यक्ति लाभांवित हो सकते हैं, जबकि सन 2014 के चुनाव में भाजपा को 17 करोड़ वोट मिले थे। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल, सांसद नैपाल ¨सह, एमएलसी जयपाल ¨सह व्यस्त, विधायक राजबाला, मनोज, लोकसभा क्षेत्र संयोजक ठाकुर राकेश ¨सह, काशीराम दिवाकर, आकाश सक्सेना, सौरभपाल, चिरंजीव चौरसिया, सुरेश गंगवार, अरुण चौधरी, जुगेश अरोरा, चंद्रपाल ¨सह, हरिओम मौर्य, जगपाल ¨सह, हंसराज पप्पू, मोहन लोधी, भारत भूषण गुप्ता, राजीव मांगलिक, लक्ष्मी सैनी, राकेश मिश्रा, अनिल वशिष्ठ, अनुज सक्सेना, देवेंद्र सैनी, प्रमोद आहूजा, सोमपाल ¨सह आदि मौजूद रहे। संचालन प्रेम शंकर पाण्डेय ने किया। सम्मेलन में मंडल के प्रबुद्धजन शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी