खेत में गई क‍िशोरी से दो युवकों ने क‍िया दुष्‍कर्म, मुकदमा दर्ज कर आरोप‍ितों की तलाश में जुटी पुलिस

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच को गई किशोरी के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। इससे किशोरी बेहोश हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपितों को पकड़ लिया लेकिन वह जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:52 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:52 AM (IST)
खेत में गई क‍िशोरी से दो युवकों ने क‍िया दुष्‍कर्म, मुकदमा दर्ज कर आरोप‍ितों की तलाश में जुटी पुलिस
किशोरी खेत में हुई बेहोश, धमकी देकर भागे आरोपित।

मुरादाबाद, संवाद सूत्र : सम्‍भल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच को गई किशोरी के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। इससे किशोरी बेहोश हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपितों को पकड़ लिया, लेकिन वह जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी खेत पर गई थी। तभी वहां पर दो युवक पहुंच गए और उसे जबरन पकड़कर खेत में ले गए। जहां उसके साथ दोनों किशोरी का मुंह बंद कर दुष्कर्म किया। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने यह देख मामले की जानकारी किशोरी के स्वजन को दी तो वह मौके पर पहुंच गए। तब तक किशोरी बेहाेश हो गई थी और दोनों आरोपितों को पकड़ लिया गया, लेकिन वह किसी तरह वहां से भाग गए। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

करंट की चपेट में आकर छात्रा की मौत : गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव में कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर छात्रा की मौत हो गई है। वहीं परिवार के लोगों ने कार्रवाई कराए बिना ही छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना क्षेत्र के गांव मैंड़ली निवासी नेहा कुमारी (17) पुत्री कल्याण सिंह हाइस्कूल की छात्रा थी।  नेहा घर में रखे कूलर को हटा रही थी। तभी कूलर में अचानक करंट उतर आया और नेहा उसकी चपेट में आ गई। स्वजन ने बताया कि जैसे ही नेहा को करंट लगा तो उसकी चीख निकल गई और वह छटपटाते हुए जमीन पर गिर गई। नेहा के चीखने की आवाज सुनकर पर उसकी बड़ी बहन प्रियंका भी मौके पर पहुंची और उसने उसे उठाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि नेहा को उठाते समय प्रियंका को भी करंट लगने से वह भी छटपटा कर पीछे की ओर गिर गई। इस बीच मौके पर पहुंची मां ने शोर मचा दिया, जिसे सुनकर पड़ोस के लोग भी एकत्र हो गए। लोगों ने नेहा को जैसे तैसे वहां से हटाया और उसे उपचार के लिए जुनावई स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस पर स्वजन शव को घर ले आए। 

chat bot
आपका साथी