कपड़े की दुकान से सूट चुराने वाली दो मह‍िला चोर गिरफ्तार, दुकान माल‍िक की सतर्कता से पकड़ी गईं

Two female thieves arrested त्योहार पर खरीदारी के दौरान दुकानों से कीमती सामान चोरी करने वाली गिरोह की दो महिला सदस्यों को पाकबड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों के पास से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 11:26 AM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 11:26 AM (IST)
कपड़े की दुकान से सूट चुराने वाली दो मह‍िला चोर गिरफ्तार, दुकान माल‍िक की सतर्कता से पकड़ी गईं
दोनों के पास से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Two female thieves arrested : त्योहार पर खरीदारी के दौरान दुकानों से कीमती सामान चोरी करने वाली गिरोह की दो महिला सदस्यों को पाकबड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों के पास से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया।

पाकबड़ा के कैलसा रोड नई बस्ती स्थित फैज की कपड़े की दुकान है। त्‍योहार की वजह से बाजारों में भीड़ ज्यादा थी। फैज की दुकान पर दो महिलाएं सूट की खरीदारी करने पहुंची। महिलाओं ने दुकान स्वामी फैज से सूट दिखाने के लिए कहा। फैज ने सूट दिखाया। इतने में दुकानदार का ध्यान बंटा और अचानक महिलाएं जाने लगी। दुकान स्वामी फैज को सूट कम दिखाई दिए तो फैज ने दोनों महिलाओं को टोका। महिलाओं ने बहस करनी शुरू कर दी, कि हमारे पास सूट नही है। फैज ने पुलिस को बुला लिया। महिला पुलिस दोनों आरोपित महिलाओं को थाने ले आई। पुलिस की तलाशी के दौरान महिलाओं के पास से तीन सूट मिले। पुलिस द्वारा पूछताछ में अपना नाम अजनारा निवासी बुद्ध बाजार थाना नौगाव सादात अमरोहा और जैनब निवासी चुंगी बछरायूं अमरोहा बताया। पुलिस ने फैज की तहरीर पर दोनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

प्रापर्टी डीलर के खाते से 41 हजार निकाले : अमरोहा में साइबर ठगों ने रजिस्ट्री कराने के 24 घंटे के भीतर प्रापर्टी डीलर के खाते से 41 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज मिला तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई। इस मामले में एसपी के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नगर के मुहल्ला कोट निवासी राकेश जैन प्रापर्टी डीलर हैं। बीती 28 अक्तूबर को उन्होंने तहसील स्थित रजिस्ट्रार आफिस में जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। यहां आधार कार्ड, फोटो और अंगूठा लगाया गया था। रजिस्ट्री कराने के तीन घंटा बाद ही उनके खाते से एक हजार रुपए कट गए थे। राकेश जैन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। इसके बाद 29 अक्तूबर को उनके खाते से चार बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज मिला तो उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत ही टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई तथा खाते से लेनदेन पर पर रोक लगवाई। एसपी पूनम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। साइबर सेल की जांच के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

chat bot
आपका साथी