किशोरी से महिला की मदद से आरोपितों ने किया था दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपितों का किया चालान

स्वार में गन्ने के खेत में महिला की मदद से किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रही महिला समेत दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया है। महिला बहाने से किशोरी को जंगल ले गई थी।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:28 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:28 PM (IST)
किशोरी से महिला की मदद से आरोपितों ने किया था दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपितों का किया चालान
दो युवकों ने किशोरी को दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

मुरादाबाद, जेएनएन। स्वार में गन्ने के खेत में महिला की मदद से किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रही महिला समेत दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया है। महिला बहाने से किशोरी को जंगल ले गई थी। जहां पर दो युवकों ने किशोरी को दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। 

कुछ दिनों पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को गांव की महिला राविया मजदूरी के लिए अपने साथ जंगल ले गई थी। इस दौरान गन्ने के खेत में पहले से घात लगाए बैठे शाहरुख व भूरा ने उसे दबोच लिया था। महिला की मदद से दोनों आरोपितों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना की जानकारी जब किशोरी ने अपने स्वजनों को दी, तब वह दंग रह गए थे। किशोरी को लेकर उसके पिता कोतवाली पहुंचे और  उक्त आरोपितों को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने आनन फानन में रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपित शाहरुख को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। जबकि अन्य आरोपितों की तालाश जारी थी। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपितों के घर पर छापामार कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया। रविवार को महिला राविया  व भूरा का चालान किया गया। कोतवाल रुम सिंह बघेल ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।

chat bot
आपका साथी