दो पक्षों में व‍िवाद के बाद फायरिंग, आशा कार्यकर्ता समेत 10 लोग घायल

10 injured in stone-firing मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। पथराव और फायरिंग होने से स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता समेत 10 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 09:12 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 09:12 AM (IST)
दो पक्षों में व‍िवाद के बाद फायरिंग, आशा कार्यकर्ता समेत 10 लोग घायल
घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुरादाबाद, जेएनएन। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। पथराव और फायरिंग होने से स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता समेत 10 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है। अमरोहा ज‍िले के गजरौला के गांव चौबारा गांव निवासी रमेशचंद्र व समरपाल के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मामला बढ़ता चला गया। इस बीच दोनों पक्षों की तरफ से पथराव होने लगे। आरोप है कि समरपाल पक्ष की तरफ से कई राउंड फायरिंग भी की गई। मारपीट में एक पक्ष से स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता रानी देवी, रामचंद्र, जितेंद्र सिंह, वीरवती, मुन्नी, कुंता देवी, शुभम, रामपाल व गौरव घायल हो गए। समरपाल पक्ष के लोगों के भी चोट आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। फिलहाल घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी