युवती से छेड़खानी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट में पांच लोग घायल, अस्‍पताल में कराया भर्ती

अमरोहा के गजरौला में हाईवे किनारे स्थित गांव शहबाजपुर डोर में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने से दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:22 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:22 AM (IST)
युवती से छेड़खानी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट में पांच लोग घायल, अस्‍पताल में कराया भर्ती
दोनों पक्षों की तरफ से मामले की तहरीर भी पुलिस को दे दी गई है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। अमरोहा के गजरौला में हाईवे किनारे स्थित गांव शहबाजपुर डोर में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने से दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की तरफ से मामले की तहरीर भी पुलिस को दे दी गई है।

घटना शनिवार की रात करीब 10 बजे की है। गांव निवासी एक पक्ष के कुछ लोग सड़क किनारे बैठे थे। आरोप है कि वहां से गांव की ही एक युवती जा रही थी। इस दौरान सड़क किनारे बैठे लोगों ने युवती पर अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ कर दी। बाद में युवती ने घटना के बारे में अपने स्वजन से बताया तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी व गाली-गलौज के बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। इस पर दोनों पक्षों के लोगों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल गए। इस दौरान दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के लोग घायल अवस्था में थाने पहुंच गए। यहां से पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की तहरीर भी दोनों पक्षों की तरफ से थाने में दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

तीन श‍िक्षक समेत चार पर र‍िपोर्ट : अमरोहा के जोया में राजस्व विभाग की टीम को पूछताछ के दौरान सही सूचना देने वाली महिला को धमकी देने व मानहानि करने के आरोप में तीन शिक्षकों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला कस्बा में हाईवे पर स्थित आनंद विहार कालोनी का है। यहां पर रविंद्र गिरी का परिवार रहता है। वह दूसरे शहर में नौकरी करते हैं तथा उनकी पत्नी तनवी गिरी दो बच्चों के साथ यहां रहती हैं। आरोप है कि बीती 16 सितंबर 2020 को राजस्व विभाग की टीम वहां जांच के लिए आई थी। टीम ने तनवी गिरी के भी बयान दर्ज किए थे। जिससे कालोनी के कुछ लोग तनवी गिरी से खफा हो गए थे। उन्होंने बीती तीन जून 2021 को एक वाटसएप ग्रुप पर भी तनवी का कालोनी से बहिष्कार करने की धमकी दी थी। उसके बाद फिर से कालोनी में रहने वाले शिक्षक सतेंद्र सिंह, हरकेश सिंह व सुदेश कुमार के साथ ही कालोनी के सुरेंद्र सिंह ने तनवी को रास्ते में रोक कर धमकी दी तथा अपशब्द कहे। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी थी। पुलिस ने उनकी तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी