मुरादाबाद में धार्मिक स्थल पर निर्माण के विरोध में दो पक्ष आमने-सामने, नौ लोग गिरफ्तार

निर्माण कार्य बंद करने की हिदायत दी। गांव का तनावपूर्ण माहौल देख पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। ग्रामीणों से घरों में रहने की अपील की गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 10:59 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 10:59 AM (IST)
मुरादाबाद में धार्मिक स्थल पर निर्माण के विरोध में दो पक्ष आमने-सामने, नौ लोग गिरफ्तार
मुरादाबाद में धार्मिक स्थल पर निर्माण के विरोध में दो पक्ष आमने-सामने, नौ लोग गिरफ्तार

मुरादाबाद, जेएनएन। धार्मिक स्थल पर निर्माण के विरोध में शनिवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में ङ्क्षहसक झड़प के बीच पथराव हुआ। इससे पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। बिगड़े हालात पर काबू पाने की कोशिश में पुलिस को गांव में फ्लैग मार्च करना पड़ा। मामला शांत होने के बाद दोनों पक्षों से नौ आरोपितों की गिरफ्तारी की गई। गांव के हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं।

थाना क्षेत्र के ईंधनपुर नगला गांव में प्रवेश करते ही बाएं तरफ मस्जिद है। मस्जिद के ठीक सामने दस कदम दूर चामुंडा स्थल है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की बंदी के बावजूद बगैर अनुमति मस्जिद की दुकानों की बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गा। यह देख दूसरे पक्ष ने चामुंडा स्थल की नींव की खोदाई शुरू कर दी। धार्मिक स्थलों के इर्दगिर्द निर्माण कार्य शुरू होते ही दोनों पक्ष विरोध में एक दूसरे के आमने सामने आ गए। तीखी नोकझोंक के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। इस बीच गांव में पथराव शुरू हो गया। इससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संदीप कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हेांने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। 

दो साल पूर्व भी हो चुका है विवाद

ईंधनपुर नगला गांव में दो पक्षों के बीच तनाव नया नहीं है। दो वर्ष पहले भी धार्मिल स्थल पर निर्माण के विरोध में दोनों पक्ष आमने सामने हो चुके हैं। तब प्रशासन ने विवाद खत्म होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। गांव में प्राचीन शिव मंदिर के मुख्य गेट का निर्माण कार्य भी बंद करा दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि मस्जिद निर्माण के लिए एक दिन पहले ही सामान मंगाया गया था। पुलिस की चूक से नए सिरे से विवाद ने जन्म लिया।

दोनों पक्षों से नौ लोगों को जेल भेजा

एसआई लाजपत ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से सभी आरोपित जेल भेज दिए गए। आरोपितों में असलम, अब्दुल कादिर, दानिश, रफी, आलम के अलावा लोकेश, राहुल, दीपक शामिल हैं।

प्रशासनिक अफसरों ने किया निरीक्षण

दो पक्षों के बीच ङ्क्षहसक झड़प की भनक लगते ही प्रशासनिक अफसर घटनास्थल पहुंच गए। एसडीएम प्रबुद्ध कुमार व सीओ बिलारी महेंद्र कुमार शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने हालात से अधिकारियों को अवगत कराया। 

chat bot
आपका साथी