मुरादाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मिलेंगे दो सौ करोड़ रुपये, बढ़ेगी विकास की रफ्तार

सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में प्रदेश के दस शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए दो हजार करोड़ रुपये की सौगात दी है। इसमें 200 करोड़ रुपये मुरादाबाद के हिस्से में आएंगे। इससे शहर में विकास की रफ्तार तेज होगी।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 03:35 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 03:35 PM (IST)
मुरादाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मिलेंगे दो सौ करोड़ रुपये, बढ़ेगी विकास की रफ्तार
इसमें 200 करोड़ रुपये मुरादाबाद के हिस्से में आएंगे।

मुरादाबाद, जेएनएन। सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में प्रदेश के दस शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए दो हजार करोड़ रुपये की सौगात दी है। इसमें 200 करोड़ रुपये मुरादाबाद के हिस्से में आएंगे। इससे शहर में विकास की रफ्तार तेज होगी। अभी तक स्मार्ट सिटी के 43 प्रोजेक्ट में मात्र छह के टेंडर निकाले गए हैं और छह की डीपीआर शासन को मंजूरी के लिए भेजी गई है। लेकिन, अब धन की उपलब्धता बनी रहने से शेष प्रोजेक्ट के टेंडर निकालने में स्मार्ट सिटी कंपनी तेजी दिखाएगी। अभी तक नगर निगम को 120 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इसमें अभी तक 12 करोड़ रुपये ही नगर निगम खर्च कर पाया है। अब नगर निगम के पास 308 करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी के लिए मिल चुके हैं। करीब 1600 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में शहर को युवा, सीनियर सिटीजन, बेरोजगार, शिक्षा, निर्यात, स्वास्थ्य, पार्क, सड़क, पेयजल समेत महत्वपूर्ण सभी प्रोजेक्ट हैं। इसमें करीब 12 किमी स्मार्ट नेटवर्क रोड भी प्रस्तावित है। यह पुराने शहर से होते हुए कांठ रोड के 24 मीटर रोड रामगंगा विहार को भी जोड़ेगा। अभी तक 24 प्राइमरी स्कूलों को स्मार्ट बनाने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, शहर के सात पार्क में ओपन जिम, कारखानेदारों को गैस की भट्टी समेत छह प्रोजेक्ट पर शहर में काम शुरू हो चुका है।

क्या कहना है अधिकारियों का

 सरकार से 200 करोड़ रुपये मिलने के बाद स्मार्ट सिटी में विकास की रफ्तार तेज होगी। स्मार्ट सिटी के कई प्रोजेक्ट धरातल पर उतर चुके हैं। धन की उपलब्धता जितनी अधिक होगी। उतनी तेजी से टेंडर जारी करके काम शुरू कराए जाएंगे। एक साल में स्मार्ट सिटी के सभी 43 प्रोजेक्ट धरातल पर उतर आएंगे।

संजय चौहान, नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी