जन्‍म लेते ही जुल्‍म की श‍िकार हो गईं दो बेट‍ियां, मह‍िला की मौत के बाद सामने आया चौंकाने वाला राज

Deal of two Daughters पिछले दिनों उस महिला की मौत हो गई। जिसे दोनों बेटी गोद दिए जाने का दावा किया गया था। ननिहाल वालों को पता चला कि दोनों बेटियां वहां नहीं हैं। इसके बाद तो अफरातफरी मच गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 04:44 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 04:44 PM (IST)
जन्‍म लेते ही जुल्‍म की श‍िकार हो गईं दो बेट‍ियां, मह‍िला की मौत के बाद सामने आया चौंकाने वाला राज
किशोरियों की नानी की तहरीर पर लिखी गई रिपोर्ट।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Deal of two Daughters : जन्म के चंद द‍िनों बाद ही दो बच्चियों को दादी व सौतेले भाई-बहन ने गायब कर दिया। पूछताछ की गई तो ननिहाल वालों को बता दिया कि पालन-पोषण के लिए रिश्तेदार महिला को गोद दिया गया है। अब जिस रिश्तेदार महिला को दो बच्चियां गोद दिए जाने का दावा किया गया था, उसकी मौत होने पर चौंकाने वाला सच सामने आया गया। दोनों ही बेट‍ियां उसके पास नहीं थीं। लिहाजा बच्चियों की नानी की तहरीर पर पुलिस ने दादी व सौतेले भाई-बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यौनाली का है। यहां रहने वाले जहीर अहमद ने 17 साल पहले अपनी बेटी सादिया की शादी गांव के ही महमूद के बेेटे आसिम के साथ की थी। आसिम की पहली पत्नी की मौत होने के बाद सादिया के साथ यह दूसरी शादी थी। आसिम के तीन बच्चे फैज, सना, शमा व सायमा पहली पत्नी से भी हैं। शादी के बाद दूसरी पत्नी सादिया ने भी पांच बच्चों को जन्म दिया। परंतु दूसरी बेटी अलीना के पैदा होने के तीन दिन बाद ही उसे सादिया के ससुराल वालों ने किसी को दे दिया। सादिया के मायके वालों ने जानकारी की तो बताया कि परिचित निसंतान महिला को पालन-पोषण के लिए दे दिया है। यही मामला तीसरी बेटी आलिया के पैदा होने के बाद हुआ। नौ दिन बाद उसे भी दे दिया गया तथा वही पालम पोषण अच्‍छे से कराने का तर्क दिया। अब पिछले दिनों उस महिला की मौत हो गई। जिसे दोनों बेटी गोद दिए जाने का दावा किया गया था। ननिहाल वालों को पता चला कि दोनों बेटियां वहां नहीं हैं। जब सादिया की मां जासमीन ने मामले की जानकारी के लिए बेटी सादिया की सास अकबरी से बात की तो विवाद शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। लिहाजा जासमीन ने कोतवाली पहुंच कर अपनी दो नाती को गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि यह पारिवारिक विवाद है। तहरीर के आधार पर अकबरी, फैज, सना, शमा व सायमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी