महिला को दूध में जहर देकर मारने की कोशिश, ससुराल वालों पर महिला ने लगाया आरोप

भगतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को दूध में जहर देकर मार डालने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं उसके पिता को बेरहमी से पीटने का मामला भी प्रकाश में आया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आरोपित पति व ससुरालियों मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 08:05 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 08:05 PM (IST)
महिला को दूध में जहर देकर मारने की कोशिश, ससुराल वालों पर महिला ने लगाया आरोप
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने आरोपित पति व ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

 मुरादाबाद, जेेएनएन। भगतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को दूध में जहर देकर मार डालने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं उसके पिता को बेरहमी से पीटने का मामला भी प्रकाश में आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने आरोपित पति व ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुर की रहने वाली सोनम के मुताबिक एक वर्ष पहले उसका विवाह भोजपुर थाना क्षेत्र में देवीपुर मड़ैया गांव के रहने वाले अमित के साथ हुआ। शादी में दिए दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। 11 फरवरी को अकारण महिला को बेरहमी से पीटा और पति ने दहेज में कार की डिमांड की। असमर्थता जताने पर आरोपित पति व ससुरालियों ने गालियां देते हुए मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया। लाचार महिला मायके लौट आई। महिला के मुताबिक ससुराल में उसे दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर मारने की कोशिश की गई थी। दिव्यांग पिता ने जब बेटी के समर्थन में मुंह खोला तो उसे भी आरोपितों ने बेरहमी से पीटा। 16 फरवरी को पीड़िता भगतपुर थाने गई। वहां पीड़िता की गुहार अनसुनी कर दी गई। तब महिला ने एसएसपी को तहरीर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिला थानाप्रभारी को आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

chat bot
आपका साथी