मुरादाबाद में इंडस्ट्रियल एर‍िया में खराब सड़कों से परेशानी, आइआइए सदस्‍यों ने की डीएम से मुलाकात

हरथला इंडस्ट्रियल एर‍िया से मऊ की ओर से जाने वाली सड़क पर ठेले खोमचे टेंपो के जमावड़े की वजह से दिक्कत होती है। यहीं नगर निगम ने डंपिंग यार्ड बना दिया है। वहीं से हर दिन कूड़ा उठाया जाता है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 01:43 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 01:43 PM (IST)
मुरादाबाद में इंडस्ट्रियल एर‍िया में खराब सड़कों से परेशानी, आइआइए सदस्‍यों ने की डीएम से मुलाकात
सड़कें टूटी होने की वजह से बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। इंडस्ट्रियल क्षेत्रों की टूटी सड़कों की वजह से वाहनों का चलना दुश्वार हो चुका है। आइआइए के सदस्यों ने जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात कर इंडस्ट्रियल क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया। लाकड़ी फाजलपुर क्षेत्र की सड़कें टूटी होने की वजह से बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। फैक्ट्रियों से कंटेनर निकलने में परेशानी होती है।

हरथला इंडस्ट्रियल एर‍िया से मऊ की ओर से जाने वाली सड़क पर ठेले, खोमचे, टेंपो के जमावड़े की वजह से दिक्कत होती है। यहीं नगर निगम ने डंपिंग यार्ड बना दिया है। वहीं से हर दिन कूड़ा उठाया जाता है। समस्याएं सुनने के बाद डीएम ने निर्यातकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।  आइआइए वरिष्ठ सदस्य संजय गुप्ता, आइआइए हेंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट कमेटी चेयरमैन सुरेश गुप्ता, चैप्टर चेयरमैन मनप्रीत सिंह बेदी, सचिव रवि कटारिया, कोषाध्यक्ष संजय पुरी, उपाध्यक्ष अमित कपूर, एग्जीक्यूटिव सदस्य गोपाल मेहता मौजूद रहे।

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की सदस्यता पर जोर : सिविल लाइन स्थित डाॅ. भीमराव आंबेडकर पार्क में भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल ने संगठन मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि 2022 में हमें आजाद समाज पार्टी की सरकार को लाना है। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना है। वहीं उन्होंने दिल्ली में हुए हत्याकांड को लेकर सरकार को चेतावनी दी कि हत्यारों को अगर फांसी की सजा नहीं हुई तो पूरे भारत में भीम आर्मी भारत एकता मिशन अभियान चलाएगी। संचालन अभिषेक रत्नाकर ने किया। इसमें मंडल अध्यक्ष विजय पुष्कर, कनक भारती, विनीत कुमार, रमेश गंधर्व, अर्पित, दीपक, सुधीर सागर, प्रभात सिंघम, बाबू शराफत अली आदि रहे।

​​​​​यह भी पढ़ें :-

Indian Railways : अब रेलवे का होगा अपना मोबाइल सिस्टम, वीड‍ियो कॉल भी कर सकेंगे कर्मचारी, ये हैं खास बातें

UP Police : बदायूं के एक कार्यक्रम में चौकी प्रभारी ने की हर्ष फायरिंग, एसएपी ने क‍िया निलंबित

 पत‍ि ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, हलाला के नाम पर देवर ने क‍िया दुष्‍कर्म, सात के खिलाफ रिपोर्ट

chat bot
आपका साथी