कोहरे में सड़क हादसे रोकने के लिए परिवहन विभाग करेगा ये काम, यूपी परिवहन मुख्यालय ने दिए हैं आदेश

How to prevent Road accidents in fog परिवहन विभाग कोहरे में सड़क दुर्घटना रोकने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। गन्ने की ट्राली के पीछे इंडीकेटर या लाइट लगवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।चीनी मिलें चालू हो गई हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 11:30 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 11:30 AM (IST)
कोहरे में सड़क हादसे रोकने के लिए परिवहन विभाग करेगा ये काम, यूपी परिवहन मुख्यालय ने दिए हैं आदेश
परिवहन विभाग कर रहा कोहरे में सड़क दुर्घटना रोकने की तैयारी

मुरादाबाद, जेएनएन। How to prevent Road accidents in fog : परिवहन विभाग कोहरे में सड़क दुर्घटना रोकने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। गन्ने की ट्राली के पीछे इंडीकेटर या लाइट लगवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।चीनी मिलें चालू हो गई हैं। किसान ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना लेकर मिल तक जाते हैं। अधिकांश किसान ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर रात में चलते हैं। आने वाले दिनों में कोहरा भी बढ़ेगा, ट्राली में गन्ना अधिक होने के कारण ट्राली में लगे रिफलेक्टर लाइट पीछे आने वाले वाहन चालकों को दिखायी नहीं देने। कोहरे में आगे चल रही गन्ना की ट्राली दिखाई नहीं देने के कारण सड़क दुर्घटना बढ़ जाती हैं।

परिवहन मुख्यालय ने कोहरे में सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने को प्रयास करने का आदेश दिया है। परिवहन विभाग ने मंडल में जहां-जहां गन्ना अधिक उगाया जाता है, उन क्षेत्र के किसानों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। रात में गन्ना लेकर चलने पर ट्राली के पीछे चमकने वाला लाइट लगाकर चलने की अपील की जा रही है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से अभियान भी चलाएगा। अन्य वाहनों के पीछे भी रिफलेक्टर लगाए जाएंगे।संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आरके सिंह ने बताया कि मंडल भर के परिवहन अधिकारी गन्ना मिलों व गांव में जाकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं। रात में गन्ना लेकर चलने पर पीछे चमकने वाले लाइट लगाने की अपील की जा रही है।

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत : कटघर थाना क्षेत्र के पंडित नगला रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार फर्म कर्मी की मौत हो गई, जबकि साथ में बैठा टेंट व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कटघर पुलिस के अनुसार प्रेम सिंह उर्फ गोलू कटघर थाना क्षेत्र के देहरी गांव निवासी था। वह एक निर्यात फर्म में काम करता था। इसके साथ ही वह अपने साथ साथी के साथ टेंट का काम भी करता था।

रविवार को वह मुहल्ले के निवासी टीनू की शादी समारोह में भाग लेने के लिए बाइक से बिलारी थाना क्षेत्र के नवेनी गद्दी गांव गया था। बाइक में उसके साथ टेंट व्यापारी आकाश सैनी भी था। रविवार देर रात शादी समारोह से दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पंडित नगला रोड पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान प्रेम सिंह की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल आकाश का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। स्वजन के मुताबिक मृतक प्रेम सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। माता-पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी एक छोटी बहन चांदनी है। घटना के बाद पूरे परिवार सदमे हैं।

chat bot
आपका साथी