मुरादाबाद में व्यापारियों ने किया श्रीराम रथ का स्वागत

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की ओर से रविवार को अयोध्या से आए श्रीराम रथ का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। इस दौरान यह रथ बर्तन बाजार से होता हुआ चौमुखा पुल टाउन हॉल व बुध बाजार पहुंचा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 10:58 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 10:58 AM (IST)
मुरादाबाद में व्यापारियों ने किया श्रीराम रथ का स्वागत
विपिन गुप्ता ने कहा कि व्यापारी अयोध्या में बन रहे राममंदिर निर्माण में खुलकर सहयोग कर रहे हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की ओर से रविवार को अयोध्या से आए श्रीराम रथ का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। इस दौरान यह रथ बर्तन बाजार से होता हुआ चौमुखा पुल, टाउन हॉल व बुध बाजार पहुंचा। जहां जगह-जगह पर व्यापारियों ने उसका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री विपिन गुप्ता ने कहा कि व्यापारी अयोध्या में बन रहे राममंदिर निर्माण में खुलकर सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल , अंकित रस्तोगी, विपुल अग्रवाल, माधव कृष्ण रस्तोगी, संजीव अग्रवाल, विशाल शुक्ला, संजय भटनागर व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी