Tourism Day 2021 : डियर पार्क में फिर गूंजेगी पक्षियों की चहचहाहट, मुरादाबाद में बनेगा मिनी चिड़ियाघर

Tourism Day 2021 शासन से अनुमति मिलने के बाद प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रालय में भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद डियर पार्क को मिनी चिड़ियाघर के रूप में विकसित करने का काम किया जाएगा। इससे शहर के लोगों को भी काफी सहूल‍ियत म‍िलेगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:40 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:40 AM (IST)
Tourism Day 2021 : डियर पार्क में फिर गूंजेगी पक्षियों की चहचहाहट, मुरादाबाद में बनेगा मिनी चिड़ियाघर
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ और मुरादाबाद में दो मिनी चिड़ियाघर बनाने का प्रस्ताव।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Tourism Day 2021 : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश में वन विभाग ने दो चिड़ियाघर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। स्थानीय अधिकारियों ने मुरादाबाद के साथ मेरठ में मिनी चिड़ियाघर बनाने का प्रस्ताव भेज दिया है। शासन की अनुमति के बाद केंद्रीय वन्य जीव पर्यावरण मंत्रालय को यह प्रस्ताव भेजा जाएगा। केंद्रीय मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद इन चिड़ियाघरों का निर्माण शुरू किया जाएगा।

पीतल नगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग ने रामगंगा नदी के किनारे स्थित बने डियर पार्क को मिनी चिड़ियाघर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। डियर पार्क के साथ आसपास 64.15 हेक्टेयर जमीन वन विभाग की आरक्षित है। वन विभाग ने 1989 में यहां पर वन चेतना केंद्र बनाया था। इसके बाद इसे डियर पार्क के रूप में विकसित किया गया था। वन विभाग आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पकड़े गए हिरन के साथ ही अन्य पशु और पक्षियों को यहीं पर रखा जाता था। साल 2016 में तत्कालीन डीएम ने डियर पार्क को विकसित करके यहां पर पशुओं के साथ ही नौका विहार का शुभारंभ कराया था। लेकिन कुछ दिनों बाद आम जनता के लिए डियर पार्क को बंद कर दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर से इसे मिनी चिड़ियाघर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव वन विभाग ने तैयार किया है। क्षेत्रीय वन संरक्षक विजय सिंह ने बताया कि डियर पार्क में 50 हेक्टेयर भूमि पर मिनी चिड़ियाघर विकसित करने का प्रस्ताव तैयारी किया गया है। शासन से अनुमति मिलने के बाद इस प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रालय में भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद डियर पार्क को मिनी चिड़ियाघर के रूप में विकसित करने का काम किया जाएगा।

मिनी चिड़िया में इन जानवरों की रखने की होती है अनुमति : वन विभाग के अफसरों के मुताबिक मिनी चिड़िया घर में हिरन, बारहसिघा, खरगोश, उदबिलाव, नेवला, सांप, घड़ियाल को रख सकते हैं। इसके साथ ही साथ नौकाविहार, हर्बल गार्डन, तितली पार्क बनाया जा सकता है। बड़े जानवर मिनी चिड़ियाघर में नहीं रख सकते हैं।

chat bot
आपका साथी