फिर भाजपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

नगर में मंडल अध्यक्ष रमन भूषण एडवोकेट के निवास पर मंडल कार्यसमिति की बैठक हुईं। जिसमें जिला महामंत्री कमल कुमार प्रजापति ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अवगत कराया। समर्थकों से अनुरोध किया कि आप सभी बूथ पर जाकर लोगों को योजनाओं के बारे में बताएं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:43 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:43 PM (IST)
फिर भाजपा सरकार बनाने का लिया संकल्प
फिर भाजपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

मुरादाबाद, जेएनएन: मंडल रतनपुर कला के गाव नानपुर में रविवार को भाजपा मंडल कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा आकाश पाल व जिला महामंत्री कमल कुमार प्रजापति रहे। आकाश पाल ने भारतीय जनता पार्टी के चल रही जन लाभकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया। दूसरे सत्र में कमल कुमार प्रजापति ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप ही पार्टी की रीढ़ हैं। सरकार की योजनाओं को लाभ जन-जन तक पहुंचाएं और फिर भाजपा सरकार बनाएं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ब्रजेश कुमार लोधी, मंडल उपाध्यक्ष दयाराम राजपूत, राजीव राजपूत, हरिपाल सिंह, यशोदा, मंडल महामंत्री कुलदीप ठाकुर आदि मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर नगर में मंडल अध्यक्ष रमन भूषण एडवोकेट के निवास पर मंडल कार्यसमिति की बैठक हुईं। जिसमें जिला महामंत्री कमल कुमार प्रजापति ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अवगत कराया। समर्थकों से अनुरोध किया कि आप सभी बूथ पर जाकर लोगों को योजनाओं के बारे में बताएं। यहां द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि आकाश पाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने बैठक को संबोधित किया। जिला संयोजक अजय अग्रवाल, पूर्व ब्लाक मंडल अध्यक्ष अमर सिंह सैनी, मंडल महामंत्री अनमोल भारद्वाज, मंडल महामंत्री ईश्वर चंद, मंडल उपाध्यक्ष हाजी मजलूम पाशा, मुस्तेजाब पाशा आदि मौजूद रहे। प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

संसू, मैनाठेर: बिलारी विधानसभा के महमूदपुर माफी मंडल के ग्राम आजमनगर चौपड़ा में पूर्व मंडल महामंत्री भूपेंद्र गोस्वामी के आवास पर एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी की कार्ययोजना और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष डा. विश्वास शर्मा, मुकुल पाडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंगलसेन सैनी, मंडल अध्यक्ष हरिओम सैनी, मंडल महामंत्री रवि पासी, मदन पाल बैरागी, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक सत्यवीर सिंह चौधरी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबली रानी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी