ब्लाक मुख्यालयों पर कल लगेंगे गरीब कल्याण मेले, सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी

खंड विकास कार्यालयों पर शनिवार को गरीब कल्याण मेले का आयोजन होगा। इस मौके पर चिकित्सा कैंपों के साथ विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे जिसमें शासन द्वारा संचालित तमाम योजनाओं की जानकारी संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों केे द्वारा दी जाएगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:50 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:50 PM (IST)
ब्लाक मुख्यालयों पर कल लगेंगे गरीब कल्याण मेले, सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी
जानकारी संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों केे द्वारा दी जाएगी।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। रामपुर में खंड विकास कार्यालयों पर शनिवार को गरीब कल्याण मेले का आयोजन होगा। इस मौके पर चिकित्सा कैंपों के साथ विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे, जिसमें शासन द्वारा संचालित तमाम योजनाओं की जानकारी संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों केे द्वारा दी जाएगी।

ये मेले स्थानीय चमरौवा से लेकर जनपद के समस्त ब्लाक मुख्यालयों पर शनिवार को सुबह दस से शाम चार बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इसके निर्देश सभी विभागों को शासन स्तर से जारी किए गए थे। लिहाजा तैयारी भी कई दिनों से चल रही थी, जिसे शुक्रवार को सभी विभागों के द्वारा अंतिम रूप दिया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि 25 सितंबर को यह आयोजन गरीब कल्याण मेले के नाम से होगा। इसका उदेश्य सभी खंड विकास मुख्यालयों पर शिविर लगाकर अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी जनता को देना और जनता की समस्याओं का निस्तारण करते हुए संबंधित योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इन मेलों को सफल बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग अल्पसंख्यक व दिव्यांग से जुड़ी योजनाओं के प्रचार को शिविर लगाएगा। इसी तरह आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, चिकित्सा विभाग इत्यादि के शिविर लगाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी