Todays Horoscope 18 September 2021 : आज प्रदोष व्रत में भगवान भोलेनाथ का सफेद और नीले पुष्प से करें अभिषेक, मनोकामना होगी पूरी

Todays Horoscope 18 September 2021 आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैंं जोकि शनि ग्रह की प्रथम राशि है। आज का दिन मेष राशि के प्रेमी युगल के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। वृष राशि के लोग आज परिवार के साथ पिकनिक पर जायेंगे।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:29 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:29 AM (IST)
Todays Horoscope 18 September 2021 : आज प्रदोष व्रत में भगवान भोलेनाथ का सफेद और नीले पुष्प से करें अभिषेक, मनोकामना होगी पूरी
सिंह राशि के लोगोंं के परिवार मेंं आज उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

Todays Horoscope 18 September 2021 : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चन्द्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैंं जोकि शनि ग्रह की प्रथम राशि है। इस कारण से आज का दिन मेष राशि के प्रेमी युगल के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। वृष राशि के लोग आज परिवार के साथ पिकनिक पर जायेंगे। मिथुन राशि लोग लक्ष्य की प्राप्ति के लिये विशेष परिश्रम करेंंगे। कर्क राशि के लोग आज तनावग्रस्त रहेंंगे। सिंह राशि के लोगोंं के परिवार मेंं आज उत्सव जैसा माहौल रहेगा। कन्या राशि के लोग का अपव्यय वा उदासी को दर्शा रहा है। तुला राशि के लोग आज आर्कषित रहेंंगे। वृश्चिक राशि के लोग आत्मनिर्भर रहेंंगे आज। धनु राशि के आज धार्मिक गतिविधियों मेंं भाग लेंंगे। मकर राशि का जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। कुम्भ राशि को आज ससुराल से धन लाभ होगा। मीन राशि के लोग आज अपनी रणनीति साझा ना करेंं धोखा हो सकता है। ज्योतिषाचार्य पं ऋषिकेश शुक्ला के अनुसार आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्धादशी/त्रयोदशी युक्त प्रदोष व्रत है भगवान भोलेनाथ की सफेद पुष्प एवं नीले पुष्प से पूजा अर्चना करे सभी मनोकामना पूर्ण होगी। आज कोरोना संकरण मरिजों की संख्या मेंं वृद्धि होने की सम्भावना है। खाद्य सामग्री के बाजार भाव में तेजी रहेगी।

आज का पंचांग 

18सितंबर 2021

दिन - शनिवार

भाद्रपद शुक्ल पक्ष

तिथि - द्धादशी/त्रयोदशी

व्रत -शनिप्रदोष

शक 1942 संवत2077

सूर्योदय -06:03

सूर्यास्त-18:39

नक्षत्र-धनिष्ठा

योग -सुकर्मा

करण-बालव

चन्दमा राशि- मकर

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-पू०फाल्गुनी

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-वर्षा ऋतु

दिग शूल - पूर्व दिशा

पंचक प्रारंभ आज से

राहू काल -09:11से 10:43 पूर्वाहन तक

अभिजीत मुहूर्त -11:51से 12:39 अपराहन तक

द्विपुष्कर योग -06:08 से 06:55घटी पल

राजप्रद योग-30:00से 30:08 घटी पल तक

जानिये आज का राशिफल

मेष -आज आप समाजिक कार्य अथवा लोककल्याण मेंं अधिक रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। यदि आप सट्टे में निवेश करना चाहते हैं तो आजका दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ट रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वृष - आज आपको अपनी माता जी एवं पिता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज के दिन एयर कंडिशनर, रेफ्रीजेरेटर, वाशिंग मशीन, टी.वी. व कम्प्यूटर आदि खरीदना शुभ रहेगा। आप सिनेमा देखने या पिकनिक मनाने निकलेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। घर पर कुछअतिरिक्त निर्माण कार्य या गृह सज्जा से संबंधित कार्य होगा। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

मिथुन-आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से सम्बन्धों में सुधार होगा। सम्भव है कि किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिले। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें।स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं।

कर्क -आज आपको कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाये रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाये रखें और अपना कार्य चालू रखें।। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

सिंह -आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे। आज आप खरीदारी करेगे दाहिनी आंख में कुछ समस्या आ सकती है। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। 

कन्या -आज के दिन आपका अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें और समस्याओं यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी / प्रमिका के लिए आज का दिन एक दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है। 

तुला-आज आपका दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। घर पर मेहमान आयेगे स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

वृश्चिक -आज आपका सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारी वर्ग को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहे। 

धनु -आप आपका किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ाई संतोषजनक होगी। आज का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।

मकर -आज थोड़ा सा उदास महसूस कर सकते हैं। काम में रूकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कुम्भ - आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने का अवसर मिलेगा। व्यापारी वर्ग को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं। आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे।

मीन-आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। जहां तक सम्भव हो किसी से उधार धन या वस्तु न लें, वापसी करने में मुश्किल आ सकती है। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

 

chat bot
आपका साथी