Todays Horoscope 11 October 2021 : मेष राशि के लोगों को म‍िलेगी खुशखबरी, कन्‍या राश‍ि को होगा नुकसान

Todays Horoscope 11 October 2021 आज आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन में अधिक बेहतर नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी प्रसन्नचित व संतुष्ट रहेगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 06:14 AM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 06:14 AM (IST)
Todays Horoscope 11 October 2021 : मेष राशि के लोगों को म‍िलेगी खुशखबरी, कन्‍या राश‍ि को होगा नुकसान
आज कड़ी मेहनत करने का दिन है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Todays Horoscope 11 October 2021 : आज की ग्रह स्थिति के  अनुसार चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि मंगल ग्रह की द्वितीय राशि है। इस कारण आज मेष राशि के लोगों को खुशखबरी मिलेगी। वृष राशि को गुप्त तरीके से धन लाभ होगा। मिथुन राशि के लोगों को अधिक प्रयास से सफलता मिलेगी। कर्क राशि के परिवार में मेहमान का आगमन होगा। सिंह राशि के लोग अपना पूरा कार्य आत्मविश्वास के साथ करेंगे। कन्या राशि के लोगों को आज नुकसान हो सकता है। तुला राशि को मान-सम्मान मिलेगा। वृश्चिक राशि के लोगों को अधिकारी एवं बड़ों से लाभ होगा। धनु राशि को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। मकर राशि के लोग आज वाहन चलाते समय सावधान रहेंं। कुम्भ राशि के लोगों को आज उपहार मिलेगा। मीन राशि के लोगों को आज व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। नवरात्रि का समय चल रहा है, मां भगवती की विशेष पूजा अर्चना करें, सभी मनोकामना पूर्ण होंगी। आज कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी होने की सम्भावना है। आज शेयर बाजार में सुबह के समय कुछ वृद्धि हो सकती है। सूती वस्त्र एवं रासायनिक वस्तुओं के बाजार भाव में वृद्धि हो सकती है।  राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

मेष -आज का दिन आपके लिए अच्छी खुशखबरी लेकर आ रहा है । बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया प्रेम संबंध स्थापित होने की भी संभावना है। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। आज के दिन आप सट्टे या जुआ आदि में निवेश कर सकते हैं क्योंकि आज आपका दिन सौभाग्यदायक है। विद्यार्थी एकाग्रता से अपने अध्ययन कार्यों में लगे रहेंगे। व्यापारी वर्ग नए उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में उन्नति करेंगे।

वृष-आज आपका दिन आपके घर के लिए प्रसन्नता, उल्लास और आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है। आपको गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है और यदि आप घर या प्लॉट खरीदना चाहें तो निश्चित रूप से आपके लिए यह लाभ का सौदा होगा। आपको सभी क्षेत्रों में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी एकाग्रता खो सकते हैं।

मिथुन-आज कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपके अपने छोटे भाई-बहनों से मधुरतम संबंध रहेंगे और वे आपकी सहायता भी करेंगे। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम करने वाले प्रेमी युगलों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यह समय किसी नए व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। वाणी पर नियंत्रण रखेंं।

कर्क-आज का दिन आपके लिये संग्रह तथा निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। आप यदि किसी नए घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान का प्रवेश होगा। आप अपनी वाणी से किसी को भी मोह सकते हैं। यदि किसी विपक्षी से तनाव दूर कर तालमेल बढ़ाना चाहते हैं या उसके विवाद निपटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

सिंह -आज पूर्णता का दिवस है। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रचित होकर अध्ययन करेंगे। व्यापारी वर्ग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको अपने रिश्तेदारों या पड़ोसियों की तरफ से विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुरतम रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे।

कन्या-आज आपको उत्साहवर्धन क‍िए जाने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपका व्यय आय से अधिक होगा। खानपान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग निरर्थक गतिविधियों में अपना समय नष्ट करेंगे। व्यापारी लोग लंबी यात्रा पर जाएंगे जिसका परिणाम आशाजनक नहीं होगा।

तुला-आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। अपने बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। फिक्स्ड डिपोजिट या म्यूचूअल फंड में निवेश करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

वृश्चिक- आज आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन में अधिक बेहतर नहीं कर पाएंगे। आपका जीवनसाथी प्रसन्नचित व संतुष्ट रहेगा। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।

धनु-आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। आपकी संतान उन्नतिशील रहेगी। विद्यार्थी वर्ग पूरी एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेमी/प्रेमिका को मिलने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय सट्टे में निवेश के लिए श्रेष्ठ है। कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप प्रसन्नचित्त रहेंगे।

मकर- आज आप बहुत दिनों से रुके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। यह सट्टेबाजी पर निवेश करने के लिए शुभ समय है। आप श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आपको अपने बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।

कुम्भ- आज आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। कुल मिलाकर आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है।

मीन- आज आपको संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सट्टे से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाएंगे। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवनसाथी से संबंध उत्तम रहेंगे।

आज का पंचांग 

11 अक्टूबर 2021

दिन -सोमवार

आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि - प़ंचमी/षष्ठी

व्रत -नवरात्र

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:15

सूर्यास्त-18:10

नक्षत्र-ज्येष्ठा

योग -सौभाग्य

करण-कौलव

चंद्रमा राशि-वृश्चिक

अग्निवास -आकाश

सूर्य नक्षत्र-पू०फाल्गुनी

अयन-उत्तरायण

गोलड- दक्षिण

शरद ऋतु

दिग शूल -पूर्व दिशा

राहू काल -07:47 से 09:14 घटी पल तक

अभिजीत मुहूर्त -11:44 से 12:32 दोपहर तक

सिद्धि योग-06:20 से 23:51 घटी पल तक 

chat bot
आपका साथी