Todays Horoscope 08 October 2021 : कर्क, सिंह और कन्‍या राश‍ि के लोगों के ल‍िए आज का द‍िन है खास

Todays Horoscope 08 October 2021 सिंह राशि के लोगों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कन्या राशि के लोग आज परिवार के साथ पिकनिक पर जाएंगे। तुला राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से अधिक प्रेम मिलेगा। वृश्चिक राशि का दिन आज सौभाग्यदायक है। ध

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 07:36 AM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 07:36 AM (IST)
Todays Horoscope 08 October 2021 :  कर्क, सिंह और कन्‍या राश‍ि के लोगों के ल‍िए आज का द‍िन है खास
तुला राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से अधिक प्रेम मिलेगा।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Todays Horoscope 08 October 2021 : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि शुक्र ग्रह की प्रथम राशि है। इस कारण मेष राशि के लोगों के आत्मविश्वास में आज कमी रहेगी। वृष राशि के लोगों को बड़े भाई-बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि के लोग आज बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं। कर्क राशि के लोगों को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। सिंह राशि के लोगों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कन्या राशि के लोग आज परिवार के साथ पिकनिक पर जाएंगे। तुला राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से अधिक प्रेम मिलेगा। वृश्चिक राशि का दिन आज सौभाग्यदायक है। धनु राशि को आज प्लाट खरीदने पर लाभ म‍िलेगा। मकर राशि के लोगों के रुके कार्य पूर्ण होंगे। कुम्भ राशि के लोगों का आज विपक्षी से समझौता हो सकता है। मीन राशि के लोग आज अधिक धन कमाएंगे। आज नवरात्रि का द्धितीय दिन है, मां भगवती के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का पूजन करें, सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आज कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में वृद्धि की संभावना है। शेयर बाजार सामान्य रहेगा, फल एवं सब्जी के बाजार भाव में तेजी रहेगी। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

मेष -आज आपको सभी कार्य के लिए अत्यधिक उत्साहवर्धन क‍िए जाने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपका व्यय आय से अधिक होगा। खान पान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग निरर्थक गतिविधियों में अपना समय नष्ट करेंगे। व्यापारी लोग लंबी यात्रा पर जाएंगे जिसका परिणाम आशाजनक होगा।

वृष -आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। अपने बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। जमा पूजी में निवेश करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। पड़ोसी से संबंध अच्छे रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें एवं सकारात्मक रहे। 

मिथुन- आज आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी अपने अध्ययन में अधिक बेहतर नहीं कर पाएंगे। आपका जीवनसाथी प्रसन्नचित व संतुष्ट रहेगा। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क-आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। आपकी संतान उन्नतिशील रहेगी। विद्यार्थी वर्ग पूरी एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेमी/प्रेमिका को मिलने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय सट्टे में निवेश के लिए श्रेष्ठ है। कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुश रहेंंगे। 

सिंह -आप आप बहुत दिनों से रुके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। यह सट्टेबाजी पर निवेश करने के लिए शुभ समय है। आप श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आपको अपने बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या - आज आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। कुल मिलाकर आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है।

तुला-आप आपको संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सट्टे से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाएंगे। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवनसाथी से संबंध उत्तम रहेंगे।

वृश्चिक-आज आपका दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया प्रेम संबंध स्थापित होने की भी संभावना है। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। आज के दिन आप सट्टे या जुआ आदि में निवेश कर सकते हैं क्योंकि आज आपका दिन सौभाग्यदायक है। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रता से अपने अध्ययन कार्यों में लगे रहेंगे। व्यापारी वर्ग नए उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में उन्नति करेंगे।

धनु-आज आपका दिन आपके घर के लिए प्रसन्नता, उल्लास और आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है। आपको गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है और यदि आप घर या प्लॉट खरीदना चाहें तो निश्चित रूप से आपके लिए यह लाभ का सौदा होगा। आपको सभी क्षेत्रों में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपनी एकाग्रता खो सकते हैं।

मकर-आज कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपके अपने छोटे भाई-बहनों से मधुरतम संबंध रहेंगे और वे आपकी सहायता भी करेंगे। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम करने वाले प्रेमी युगलों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यह समय किसी नए व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।

कुम्भ -आज का दिन आपके लिये संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। आप यदि किसी नये घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान का प्रवेश होगा। आप अपनी वाणी से किसी को भी मोह सकते हैं। छोटे बच्चे की शिक्षा आरम्भ करने के लिए समय शुभ है। यदि किसी विपक्षी से तनाव दूर कर तालमेल बढ़ाना चाहते हैं या उसके विवाद निपटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

मीन-आज आपका पूर्णता का दिवस है। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रचित होकर अध्ययन करेंगे। व्यापारी लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको अपने रिश्तेदारों या पड़ोस‍ियोंं की तरफ से विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुरतम रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे।

आज का पंचांग 

08 अक्टूबर 2021

दिन -शुक्रवार

आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि -द्धितीय

व्रत -नवरात्र

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:15

सूर्यास्त-18:10

नक्षत्र-स्वाति

योग -विष्कुम्भ

करण-कौलव

चन्दमा राशि-तुला

अग्निवास -आकाश

सूर्य नक्षत्र-पू०फाल्गुनी

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

शरद ऋतु

दिग शूल -पश्चिम दिशा

राहू काल -10:41 से 12:08 घटी पल

अभिजीत मुहूर्त -11:44 से 12:32 दोपहर तक 

यह भी पढ़ेें :-

Accident in Sambhal : ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार, भाकियू से जुड़े दो किसानों की मौत, दो की हालत गंभीर

Religion Conversion in UP : अमरोहा से जुड़े मतांतरण के तार, कई लोगों से हो सकती है पूछताछ

Azam Khan News : एमपी-एमएलए कोर्ट में सांसद आजम खां के खिलाफ पांच मुकदमों में आज होगी सुनवाई

chat bot
आपका साथी