Daily Horoscope : आज इन राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Todays Horoscope 07 December 2021 आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चन्द्रमा धनु राशि मेंं सुबह 0744 बजे तक गोचर करेंंगे। उसके उपरांत मकर राशि में गोचर करेंगे। जो शनि ग्रह की प्रथम राशि है इस कारण से आज मेष राशि के लोगोंं का जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:54 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:54 AM (IST)
Daily Horoscope : आज इन राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत, जानिए क्या कहते हैं सितारे
ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ला के अनुसार आज कोरोना संक्रमण के मरिजोंं की संख्या मेंं वृद्धि होने की संम्भावना है।

Todays Horoscope 07 December 2021 : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चन्द्रमा धनु राशि मेंं सुबह 07:44 बजे तक गोचर करेंंगे। उसके उपरांत मकर राशि में गोचर करेंगे। जो शनि ग्रह की प्रथम राशि है इस कारण से आज मेष राशि के लोगोंं का जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेगा। वृष राशि के व्यापारी वर्ग को आज अनेक लाभ होगा। मिथुन राशि को आज जीवनसाथी से लगाव बढे़गा। कर्क राशि की वाणी मेंं आज अधिक मधुरता रहेगी। सिंंह राशि को आज कोर्ट कचेहरी के मामलों में सफतला मिलेगी। कन्या राशि के लोगोंं को आज धोखा मिल सकता है। तुला राशि के विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन मेंं रुचि बढे़गी। वृश्चिक राशि को आज संपत्ति खरीदना शुभ रहेगा। धनु राशि को आज नया मित्र बनने से लाभ होगा। मकर राशि को आज छोटे भाई बहन के सहयोग से आत्मविश्वास बढे़गा। कुम्भ राशि के लोग आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेगे। मीन राशि को आज प्रत्येक क्षेत्र में निराशा मिल सकती है। ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ला के अनुसार आज कोरोना संक्रमण के मरिजोंं की संख्या मेंं वृद्धि होने की संम्भावना है।फल एवं सब्जी के भाव में तेजी रहेगी। शेयर बाजार सामान्य रहेगा।

आज का पंचांग

07 दिसंबर 2021

दिन -मंगलवार

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

तिथि-तृतीया ०३

शक 1942 संवत2077

सूर्योदय -06:43

सूर्यास्त-17:18

नक्षत्र-उत्तराषाढ़ा

योग - वृद्धि

करण-वणिज

चन्द्रमा राशि -धनु सुबह 07:44तक उपरांत मकर मे चन्द्रमा

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-अनुराधा

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

हेमन्त ऋतु

दिग शूल -उत्तर दिशा

राहू काल -14:48से 16:06अपराहन तक

अभिजीत मुहूर्त -11:49 से 12:37अपराहन तक

राजप्रद योग - 07:01 से 23:41घटी पल तक

जानिये आज का राशिफल

मेष -आज आप कुछ निराशा महसूस कर सकते हैं। कुछ कार्यों में रुकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृष -आज आप निश्चित रूप से समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें।

मिथुन- आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ाई संतोषजनक होगी। आज का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम नहीं है।

कर्क -आज आप का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ नहीं है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। परंतु अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं है वाणी पर विशेष ध्यान दे।

सिंह - आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने का अवसर मिलेगा। व्यापारी वर्ग को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा।आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे। विद्यार्थियों को श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

कन्या-आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। जहां तक सम्भव हो किसी से उधार धन या वस्तु न लें, वापसी करने में मुश्किल आ सकती है। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।गुप्त शत्रु से साबधान रहे।

तुला - आज विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। यदि आप सट्टे में निवेश करना चाहते हैं तो आजका दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ट रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वृश्चिक- आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ रहेगा। आप सिनेमा देखने या पिकनिक मनाने निकलेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। घर पर कुछ अतिरिक्त निर्माण कार्य या गृह सज्जा से संबंधित कार्य होगा। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

धनु -आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से सम्बन्धों में सुधार होगा। सम्भव है कि किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिले। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा या अचानक मुलाकात हो सकती है।

मकर -आज आपको कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई -बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाये रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाये रखें और अपना कार्य चालू रखें। पैसा कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

कुम्भ -आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे। कुछ समस्या आ सकती है। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन-आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करेंं।  यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी प्रमिका के लिए आज का दिन एक दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है।

chat bot
आपका साथी