Todays Horoscope 01 October 2021 : मिथुन राशि के लोगों को खानपान के प्रत‍ि रहना होगा सावधान

Todays Horoscope 01 October 2021 यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 07:50 AM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 07:50 AM (IST)
Todays Horoscope 01 October 2021 : मिथुन राशि के लोगों को खानपान के प्रत‍ि रहना होगा सावधान
आज का दिन आपके लिये संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Todays Horoscope 01 October 2021 : आज के ग्रह गोचर एवं चंद्रमा गोचर के अनुसार चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में गोचर कर रहे हैंं। इससे आज मेष राशि का विपक्षी से समझौता हो सकता है। वृष राशि के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। मिथुन राशि के लोग खानपान मे सावधान रहें। कर्क राशि को प्रेमी /प्रेमिका से मिलने का अवसर म‍िलेगा। सिंह राशि का आज व्यापार में विस्तार होगा। कन्या राशि के लोगों को बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। तुला राशि को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। वृश्चिक राशि के लोग आज पिकनिक पर जा सकते हैं। धनु राशि के जातक अपने के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मकर राशि के लोगों को आज नौकरी में उन्नति म‍िलेगी। कुम्भ राशि के लोगों गुप्त स्रोतों के धन प्राप्त होगा। मीन राशि को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज कोरोना संक्रमण में हल्की वृद्धि होेने की संभावना है। शेयर बाजार सामान्य रहेगा,  फल एवं सब्जी के बाजार भाव में वृद्धि होगी। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

मेष -आज का दिन आपके लिये संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। आप यदि किसी नए घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान का प्रवेश होगा। आप अपनी वाणी से किसी को भी मोह सकते हैं। यदि किसी विपक्षी से तनाव दूर कर तालमेल बढ़ाना चाहते हैं या उसके विवाद निपटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

वृष -आज पूर्णता का दिवस है। व्यापारी वर्ग के लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको अपने रिश्तेदारों या पड़ोसियों की तरफ से विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे।

मिथुन- आप आपको उत्साहवर्धन किये जाने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपका व्यय आय से अधिक होगा। खानपान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। विद्यार्थी निरर्थक गतिविधियों में अपना समय नष्ट करेंगे। व्यापारी वर्ग लंबी यात्रा पर जाएंगे जिसका परिणाम आशाजनक नहीं होगा।

कर्क-आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। अपने बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। फिक्स्ड डिपोजिट में निवेश करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

सिंह - आज आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन में अधिक बेहतर नहीं कर पाएंगे। आपका जीवनसाथी प्रसन्नचित व संतुष्ट रहेगा। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या-आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। आपकी संतान उन्नतिशील रहेगी। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेमी/प्रेमिका को मिलने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय सट्टे में निवेश के लिए श्रेष्ठ है। कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुश रहेंगे।

तुला- आज आप बहुत दिनों से रुके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। यह सट्टेबाजी पर निवेश करने के लिए शुभ समय है। आप श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आपको अपने बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक-आज आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। कुल मिलाकर आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है।

धनु- आज आपको संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सट्टे से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाएंगे। व्यापारी वर्ग का व्यापार बढ़ेगा। जीव साथी से संबंध उत्तम रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं।

मकर- आज का दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया प्रेम संबंध स्थापित होने की भी संभावना है। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। आज के दिन आप सट्टे या जुआ आदि में निवेश कर सकते हैं क्योंकि आज आपका दिन सौभाग्यदायक है। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रता से अपने अध्ययन कार्यों में लगे रहेंगे। व्यापारी वर्ग नए उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में उन्नति करेंगे।

कुम्भ-आज आपका दिन आपके घर के लिए प्रसन्नता, उल्लास और आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है। आपको गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है और यदि आप घर या प्लॉट खरीदना चाहें तो निश्चित रूप से आपके लिए यह लाभ का सौदा होगा। आपको सभी क्षेत्रों में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी एकाग्रता खो सकते हैं।

मीन-आज कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपके अपने छोटे भाई-बहनों से मधुरतम संबंध रहेंगे और वे आपकी सहायता भी करेंगे। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम करने वाले प्रेमी युगलों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यह समय किसी नए व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।

आज का पंचांग

01अक्टूबर 2021

दिन -शुक्रवार

आश्विन कृष्ण पक्ष

तिथि -दशमी

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:03

सूर्यास्त-18:39

नक्षत्र-पुष्प

योग -शिव

करण-वणिज

चन्दमा राशि-कर्क

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-पू०फाल्गुनी

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

शरद ऋतु

दिग शूल - दक्षिण दिशा

राहू काल -10:41 से 12:11 दोपहर तक

अभिजीत मुहूर्त -11:47 से 12:35 दोपहर तक

हुताशन योग -06:14 से 23:04 घटी पल

सिद्धि योग -23:04 से 30:15 घटी पल 

chat bot
आपका साथी