Todays Horoscope 12 October 2021 : आज इन तीन राशिवालों के मन में निराशा रहेगी, जानिये क्या कहते हैं सितारे

Todays Horoscope 12 October 2021 आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे है जोकि गुरु ग्रह की प्रथम राशि है। इस कारण से आज मेष राशि के लोग निराशा महसूस करेगे। वृष राशि को आज अनेक प्रकार का लाभ होगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 06:24 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 06:24 AM (IST)
Todays Horoscope 12 October 2021 : आज इन तीन राशिवालों के मन में निराशा रहेगी, जानिये क्या कहते हैं सितारे
मिथुन राशि के लिए प्रेम संबंध सौभाग्यदायक रहेगा।

Todays Horoscope 12 October 2021 : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे है जोकि गुरु ग्रह की प्रथम राशि है। इस कारण से आज मेष राशि के लोग निराशा महसूस करेगे। वृष राशि को आज अनेक प्रकार का लाभ होगा। मिथुन राशि के लिए प्रेम संबंध सौभाग्यदायक रहेगा। कर्क राशि वालोंं के वाणी में मधुरता रहेगी। सिंंह राशि के अविवाहित लोगोंं को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। कन्या राशि का स्वस्थ्य कमजोर रहेगा। तुला राशि के लोग आज महत्वपूर्ण निर्णय बहुत सोचसमझकर लेंं। वृश्चिक राशि को आज माता पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धनु राशि का आज पडोसियों से सम्बंध मधुर होगा। मकर राशि को आज कडा संघर्ष रहेगा। कुम्भ राशि के आज समाजिक गतिविधियों मे सम्लित होंंगे। मीन राशि के मन मेंं उदासी रहेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ल के अनुसार नवरात्र चल रहे हैंं मां भगवती की विशेष पूजा अर्चना से सभी काम सफल होंगे। आज कोरोना संक्रमण के मरिजों की संख्या कमी होने की सम्भावना है। शेयर बाजार मेंं कुछ तेजी रहेगी।फल एवं सब्जी के भाव में तेजी रहेगी।

आज का पंचांग

12अक्टूबर 2021

दिन -मंगलवार

आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि - सप्तमी

व्रत -नवरात्र

शक 1942 संवत2077

सूर्योदय -06:15

सूर्यास्त-18:10

नक्षत्र-मूल

योग -सोभन

करण-गर

चन्दमा राशि-धनु

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-पू०फाल्गुनी

अयन-उत्तरायण

गोलड- दक्षिण

शरद ऋतु

दिग शूल -उत्तर दिशा

राहू काल -15:01 से 16:28घटी पल तक

अभिजीत मुहूर्त -11:43 से 12:31अपराहन तक

अमृत योग-06:20से 21:48घटी पल तक

सिद्धि योग -21:48 से 30:21 घटी पल तक

जानिये आज का राशिफल

मेष -आज आपके के कार्यों में रुकावट आ सकती है और आप कुछ निराशा महसूस कर सकते हैं।सड़़क पर चलते समय और गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृष -आज आप निश्चित रूप से समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें।

मिथुन- आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ाई संतोषजनक होगी। आज का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम नहीं है।

कर्क -आज आप का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ नहीं है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। परंतु अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं है वाणी पर विशेष ध्यान दे।

सिंह - आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने का अवसर मिलेगा। व्यापारी वर्ग को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा।आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे। विद्यार्थियों को श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

कन्या-आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। जहां तक सम्भव हो किसी से उधार धन या वस्तु न लें, वापसी करने में मुश्किल आ सकती है। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।गुप्त शत्रु से साबधान रहे।

तुला - आज विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। यदि आप सट्टे में निवेश करना चाहते हैं तो आजका दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ट रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वृश्चिक- आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ रहेगा। आप सिनेमा देखने या पिकनिक मनाने निकलेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। घर पर कुछ अतिरिक्त निर्माण कार्य या गृह सज्जा से संबंधित कार्य होगा। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

धनु -आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से सम्बन्धों में सुधार होगा। सम्भव है कि किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिले। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा या अचानक मुलाकात हो सकती है।

मकर -आज आपको कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई -बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाये रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाये रखें और अपना कार्य चालू रखें। पैसा कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

कुम्भ -आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे। कुछ समस्या आ सकती है। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन-आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करेंं।  यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी प्रमिका के लिए आज का दिन एक दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है।

chat bot
आपका साथी