Today in city : मुरादाबाद में आज होंगे ये कार्यक्रम, प्रमुख आयोजनों पर एक नजर

Today in city जिले में आज कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नारी सशक्तीकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान चलाया जाएगा। वहीं दस्तकारों को नशे से दूर रहने के प्रति उन्हें जागरूक किया जाएगा। कर्मचारियों से नशे से दूर रहने की अपील की जाएगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:01 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:01 AM (IST)
Today in city : मुरादाबाद में आज होंगे ये कार्यक्रम, प्रमुख आयोजनों पर एक नजर
जिले में आज कई तरह के आयोजन होंगे।

मुरादाबाद। जिले में आज कई तरह के आयोजन होंगे। ये कार्यक्रम सुबह से ही होने शुरू हो जाएंगे। यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, इसके तहत वाहनों की चेकिंग की जाएगी।

कोरोना काल में सावधानी बरतनी है। सड़क सुरक्षा एवं कोविड जागरूकता सप्ताह अभियान के तहत संभागीय परिवहन विभाग एवं पुलिस द्वारा हाईवे के सभी चौराहों पर चेकिंग की जाएगी। इसमें ये भी चेक किया जाएगा कि वाहन चलाने वाले यातायात नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।

जागरूकता

नारी सशक्तीकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे गोकुलदास गर्ल्स डिग्री कालेज में छात्राओं को नारी शक्ति के बारे में बताया जाएगा। मिशन शक्ति के मकसद की भी जानकारी दी जाएगी। छात्राओं को जागरूक किया जाएगा।

प्रोत्साहन

दस्तकारों को नशे से मुक्त करने के लिए निर्यात फर्मों में प्रोत्साहन अभियान शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित नोदी एक्सपोर्ट में कर्मचारियों को नशा मुक्ति अभियान के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे कर्मचारियों को नशे के नुकसान के बारे में बताया जाएगा। उनसे अपील की जाएगी कि वे नशे से दूर रहें। इससे पैसा और परिवार दोनों बर्बाद होते हैं। 

chat bot
आपका साथी