Today in City 26 October : आज जिले में होंगे ये कार्यक्रम, प्रमुख आयोजनों पर एक नजर
Today in City 26 October जिले में शहर से लेकर देहात तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होना है। इनकी शुरुआत सुबह से ही हो जाएगी। संगठनों की ओर से इनकी तैयारियां पहले से ही कर ली गईं हैं और जिम्मेदारियां भी सौंप दी गईं हैं।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Today in City 26 October : जिले में आज भी कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है। आज टीकाकरण के साथ ही कई जगहों पर दीपावली और करवा चौथ उत्सव का आयोजन कराया जा रहा है। संस्थाओं के पदाधिकारियों में इन कार्यक्रमों को लेकर काफी उत्साह है।
टीकाकरण : संक्रमण से बचाव के लिए सरकारी एवं निजी अस्पतालों में टीकाकरण सुबह 10:00 बजे।
अभियान : नेहरु युवा केंद्र एवं रासेयो की ओर से रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता गतिविधि सुबह 10:00 बजे।
धरना : नरमू कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर डीआरएम कार्यालय पर धरना सुबह 10:00 बजे।
मीटिंग : एससी-एसटी रेलवे इम्पलाइज एसोसिएशन की रेलवे स्टेशन पर गेट मीटिंग दोपहर 1:00 बजे।
समागम- विश्व हिंदू परिषद महानगर का समरसता समागम प्रेम चुनरिया में दोपहर 2:00 बजे।
आंदोलन- जूनियर इंजीनियर अभियंता संघ का प्रदर्शन मुख्य अभियंता कार्यालय पर दोपहर 3:00 बजे।
उत्सव- यंग एनजेर्टिक पाजिटिव प्यूपल का दीपावली उत्सव एवं करवाचौथ कार्यक्रम गुरहट्टी पर शाम 6:00 बजे।
-रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट की ओर से दीपावली उत्सव होटल राही में शाम 7:30 बजे।
रोटरी क्लब मुरादाबाद साउथ का दीपावली उत्सव मिगलानी सेलिब्रेशन में रात 8:00 बजे।
युवाओं के वोट बनाने के लिए महीनेभर चलेगा अभियान : रामपुर में युवाओं के वोट बनाने के लिए महीनेभर का अभियान चलेगा, जिन युवाओं के वोट नहीं हैं, वे नवंबर माह में अपना वोट जरूर बनवा लें। इसके लिए तमाम अधिकारी भी जागरूकता अभियान चलाएं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डा. वैभव शर्मा ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक में यह बात कही। जिला उप निर्वाचन अधिकारी का कार्य देख रहे डा. शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इसके लिए मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण अभियान चलना है, जो एक से 30 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है, ताकि वे तमाम युवा अपने वोट बनवा सकें, जिनकी उम्र एक जनवरी 2022 को 18 साल पूरी हो रही है। स्कूल कालेजों में गोष्ठी और रैली कराई जाएं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मौत हो चुकी है, उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाएं। जिन महिलाओं की शादी दूसरे स्थान पर हुई है, उनके नाम भी मतदाता सूची से हटाकर उनकी ससुराल के स्थान वाली सूची में शामिल कराए जाएं।