Today in City 01 December 2021 : आज ज‍िले में होंगे ये कार्यक्रम, प्रमुख आयोजनों पर एक नजर

Today in City 01 December 2021 आज व‍िभ‍िन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन होना है। इनकी शुरुआत सुबह से ही हो जाएगी। संगठनों की ओर से इनकी तैयारियां पहले से ही कर ली गईं हैं और ज‍िम्‍मेदार‍ियां भी सौंप दी गईं हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:50 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:50 AM (IST)
Today in City 01 December 2021 : आज ज‍िले में होंगे ये कार्यक्रम, प्रमुख आयोजनों पर एक नजर
संगठनों की ओर से तैयारियां पहले से ही कर ली गईं हैं।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Today in City 01 December 2021 : ज‍िले में शहर से लेकर देहात तक व‍िभ‍िन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन होना है। इनकी शुरुआत सुबह से ही हो जाएगी। संगठनों की ओर से इनकी तैयारियां पहले से ही कर ली गईं हैं और ज‍िम्‍मेदार‍ियां भी सौंप दी गईं हैं।

शिविर एवं बैठक : विश्व एड्स दिवस पर कुष्ठ आश्रम डबल फाटक पर जागरूकता शिविर सुबह 10 :00 एवं टाउनहाल पर बैठक दोपहर 12:30 बजे।

टीकाकरण : सरकारी एवं निजी अस्पतालों में संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण सुबह 10:00 बजे।

महोत्सव : दीनदयाल नगर स्थित नेहरु युवा केंद्र में खादी महोत्सव सुबह 10:00 बजे।

चोरों ने कूमल लगाकर घर में बेटियों के दहेज के लिए रखा सामान किया चोरी : रामपुर के सैैैफनी में चोरों ने घर की दीवार में पीछे से नकब लगा लिया। घर में दो बेटियों की शादी के लिए रखे जेवर, कपड़े, नकदी समेत हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। गृहस्वामी को सुबह चोरी का पता लगा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी की जानकारी ली। थाना क्षेत्र के ग्राम मडैयानगौर निवासी इसराईल के घर में चोरों ने घर के पीछे की दीवार कूमल लगा लिया। स्वजन के अनुसार सभी लोग घर के बरामदे में सो रहे थे। रात किसी समय चोरों ने उसके घर में पीछे की दीवार में कूमल लगा लिया। चोरों ने कमरे में रखे छह हजार रुपये, सोने, चांदी के जेवर, कपड़ा आदि हजारों का माल साफ कर दिया। सुबह ग्रामीण उधर से गुजरे तो खेत की तरफ से मकान में नकब लगा दिखाई पड़ा। इस पर उन्होंने गृहस्वामी को इसकी सूचना दी। स्वजन ने जब कमरे में जाकर देखा तो वहां घर का सारा सामान फैला पड़ा था। गृहस्वामी की पत्नी फात्मा ने बताया कि दो माह बाद उनकी दो बेटियों की शादी होनी है। जिनके लिए जेवर, कपड़ा आदि सामान इकट्ठा कर रहे थे। चोर सभी सामान चुरा ले गए। वहीं सूचना पर थाना पुलिस ने भी गांव पहुंचकर चोरी की जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी