Today Horoscope : आज जीवनसाथी के साथ संबंधों में आ सकती है कड़वाहट, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

आज आपका आय व व्यय सामन्य रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो मित्र आपकी पढ़ाई में सहायता करेंगे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:51 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:51 AM (IST)
Today Horoscope : आज जीवनसाथी के साथ संबंधों में आ सकती है कड़वाहट, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 31 July2021 Moradabad : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है। यह मंगल ग्रह की राशि है। यह क्रूर ग्रह है, इसके कारण उमसभरी गर्मी अधिक पड़ने की सम्भावना है। धूप में तेजी रहेगी,  आकाश मंडल में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बूंंदाबांदी होने का अनुमान है। ज्वलनशील पदार्थ एवं कपड़ों के बाजार भाव में तेजी रहेगी। कुछ राशियों को लाभ एवं कुछ को हानि होने का अनुमान है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

मेष-आज सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप, मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप अपने आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

वृष-आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें, अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।

मिथुन-आज आपका आय व व्यय सामान्‍य रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो मित्र आपकी पढ़ाई में सहायता करेंगे। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।

कर्क-आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे। आपको अपने जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती हैं।

सिंह-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा या उन्हें एक पुरस्कार या समाज में सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

कन्या-आज आप ,सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

तुला-आज के दिन आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपको निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा, पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारी वर्ग को नए साझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खाने पीने के मामले में सावधान रहें। किसी महिला को न सताएं और महिलाओं से अच्छा व्यवहार रखें।

वृश्चिक-आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी लोग अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।

धनु-आज के दिन व्यापारी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्ति करेंगे। नौकरी वाले लोग अपना कार्य पूर्ण मन से करेंगे, उत्सव में भाग लेंगे। आप किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे, कार्य पूर्ण नहीं होगा, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें  बड़ों का सम्मान करें तो उचित रहेगा।

मकर-आज के दिन आप तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। आज का दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

कुम्भ- आज थकान और आलस्य केे शिकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होंगे।

मीन- आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यदि आप एक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवनसाथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं। 

पंचांग

31 जुलाई 2021

दिन -शनिवार

श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि -अष्टमी

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:03

सूर्यास्त-18:39

नक्षत्र-अश्विनी

योग -शूल

करण-बालव

चन्द्रमा राशि -मेष

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-पुष्य

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-वर्षा ऋतु

दिग शूल -पूर्व दिशा

राहू काल -09:05 से 10:46 पूर्वाहन तक

अभिजीत मुहूर्त -12:03 से 12:51 दोपहर तक

chat bot
आपका साथी