Today Horoscope : इन दो राश‍ि के लोगों के ल‍िए आज का द‍िन नहीं है ठीक, आ सकती हैं कई परेशान‍ियां

Today Horoscope आज का दिन विद्यार्थी वर्ग को विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 09:04 AM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 09:04 AM (IST)
Today Horoscope : इन दो राश‍ि के लोगों के ल‍िए आज का द‍िन नहीं है ठीक, आ सकती हैं कई परेशान‍ियां
मिथुन- आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 12 August 2021 Moradabad : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा ग्रह कन्या राशि में गोचर कर रहा है। यह बुध ग्रह की राशि है, इससेे उत्तर भारत में उमसभरी गर्मी बढ़ने का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे, हल्की बूंदाबांदी के साथ भारी बारिश के योग हैंं।  हल्की हवा चलती रहेगी, धूप में तेजी रहेगी। आज लोहा एवं कागज से बनी वस्तु के बाजार भाव में तेजी रहने की संभावना है। शेयर बाजार में तेजी आएगीी। कुछ राशियो को लाभ एवं कुछ को हानि हो सकता है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर... 

मेष -आज आप वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

वृष-आज आपका के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

मिथुन- आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके छोटे भाई बहन आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें, अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है।

कर्क- आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए सामान्‍य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपके सहपाठी आपकी पढ़ाई में सहायता करेंगे। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।

सिंह -आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंग। अपने कार्य में व्यस्त रहेगे, जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देग। गुप्त शत्रु से सावधान रहें। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा या उन्हें एक पुरस्कार या समाज में सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

तुला-आज आप जोश में कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आज आप खरीदने की योजना स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवनसाथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।

वृश्चिक-आज का दिन आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपको निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारी वर्ग को नए साझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी महिला को न सताएं और महिलाओं से अच्छा व्यवहार रखें।

धनु-आज पड़ोसी से विवाद होने की सम्भावना है, वाणी पर नियंत्रण रखेंं, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। लाभ होगा।

मकर-आज का दिन विद्यार्थी वर्ग को विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे।। खिलाड़ी अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान प्राप्त करेंगे।

कुम्भ-आज के दिन आप अपने समस्या से निजात पा लेंगे। आज का दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता-पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

मीन-आज आप थकान और आलस्य के शिकार रहेंगे। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होंगे।

पंचांग 

12 अगस्त 2021

दिन -गुरुवार

श्रावण शुक्ल पक्ष

तिथि -चतुर्थी

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:03

सूर्यास्त-18:39

नक्षत्र-उ०फाल्गुनी

योग -सिद्ध

करण-विष्टि

चन्द्रमा राशि -कन्या

अग्निवास -पाताल

सूर्य नक्षत्र-आश्लेषा

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-वर्षा ऋतु

दिग शूल - उत्तर दिशा

राहू काल -14:05 से 15:44 दोपहर तक

अभिजीत मुहूर्त -12:02से 12:50 दोपहर तक

सिद्धि योग-15:25 से.29:49 घटी पल तक 

chat bot
आपका साथी