Today Horoscope : न‍िवेश के ल‍िए आज का द‍िन है शुभ, घर में आ सकते हैं मेहमान, जान‍िए कैसा रहेगा आपका द‍िन

Today Horoscope मिथुन राश‍ि के लोगों के परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या वे किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे। वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 08:42 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:42 AM (IST)
Today Horoscope : न‍िवेश के ल‍िए आज का द‍िन है शुभ, घर में आ सकते हैं मेहमान, जान‍िए कैसा रहेगा आपका द‍िन
सिंह-आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 13 June 2021 Moradabad। आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा है। यह बुध ग्रह की राशि है। इससे उत्तर भारत में गर्मी अधिक पड़ेगी। धूप अधिक तेज होगी,  आकाश मंडल में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर सामान्‍य बारिश हो सकती है। हल्की हवा चलती रहेगी। कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी आने का अनुमान है। सूती वस्त्र एवं प्‍लास्टिक के सामान के बाजार भाव मेें तेजी आएगी। कुछ राशियों को लाभ एवं कुछ को हानि अथवा आर्थिक नुकसान हो सकता है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर... 

मेष-आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। सम्भव है कि किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिले। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें। किसी पुराने मित्र से संपर्क बनेगा या अचानक मुलाकात हो सकती है।

वृष-आज आपको कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाये रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाये रखें और अपना कार्य चालू रखें। पैसा कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

मिथुन-आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे। आज आप खरीद-फरोख्त का विचार और कार्यक्रम रद करके घर पर ही रहेंगे। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क-आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें, यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी-प्रमिका के लिए आज का दिन एक दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है।

सिंह-आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। कुछ लोगों के आपके घर में मेहमान बनकर आने की अप्रत्याशित संभावनाएं है परंतु अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं है।

कन्या-आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारी वर्ग को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

तुला-आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ाई संतोषजनक होगी। आज का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।

वृश्चिक-आज थोड़ा सा उदास महसूस कर सकते हैं। काम में रुकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है

धनु-आज अविवाहित लोगों के पास विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने का अवसर मिलेगा। व्यापारी को किसी नए साझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा। आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग को श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। 

मकर-आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। जहां तक सम्भव हो किसी से उधार धन या वस्तु न लें, वापसी करने में मुश्किल आ सकती है किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचेंं।

कुम्भ-आज विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी-युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। यदि आप सट्टे में निवेश करना चाहते हैं तो आजका दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मीन-आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज आप इलेक्ट्रॉनिक सामना भी खरीद सकते हैंं।  सिनेमा देखने या पिकनिक मनाने निकलेंगे। आपके खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। घर पर कुछ अतिरिक्त निर्माण कार्य या गृह सज्जा से संबंधित कार्य होगा। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

पंचांग 

13 जून 2021 दिन रविवार

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष

तिथि -तृतीया

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:09

सूर्यास्त-18:33

नक्षत्र- पुनर्वसु

योग -वृद्धि

करण-तैतिल

चन्द्रमा राशि -मिथुन

अग्निवास -आकाश

सूर्य नक्षत्र-कृत्तिका

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-ग्रीष्म ऋतु

दिग शूल -पश्चिम दिशा

राहू काल - 17:35 से 19:20 अपराह्न तक

अभिजीत मुहूर्त -11:57 से 12:45 अपराहन तक

रविपुष्प योग -19:00 से 29:23 घटी पल तक

सिद्धि योग -05:23 से 21:41 घटी पल

chat bot
आपका साथी