Today Horoscope : इन पांच राश‍ि के लोगों को करना पड़ सकता है संकट का सामना, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें नुकसान हो सकता है किसी से वाद- विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से विवाद हो सकता है। भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:57 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:57 AM (IST)
Today Horoscope : इन पांच राश‍ि के लोगों को करना पड़ सकता है संकट का सामना, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे
मेष -आज आप आपने ,दिमांग का सही जगह प्रयोग करेंगे ।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 29 July2021 Moradabad : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा है। यह गुरु की राशि है, इसके कारण उत्तर भारत में उमसभरी गर्मी बढ़ने की सम्भावना है। आकाश मंडल में बादल छाए रहेंंगे। हल्‍की बूंदाबांदी अथवा भारी बारिश हो सकती है। धूप में तेजी रहेगी। कोरोना संक्रमण के मरीजोंं की संख्या में कमी आएगी। फल एवं सब्जी के बाजार भाव में तेजी रहेगी। शेयर बाजार सामान्य रहेगा। कुछ राशियों को लाभ कुछ को हानि अथवा आर्थिक नुकसान होने की सम्भावना है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

मेष -आज आप आपने  दिमाग का सही जगह प्रयोग करेंगे । कुछ समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है।छुपे हुए  शत्रु से भय रहेगा। यात्रा मनोरंजक एवं सुखद रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध अथवा बड़े लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।वाणी में मधुरता रहेगी।

वृष- आप आपको नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख का साधन प्राप्त होगा । भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। सफल रहेगी, व्यापार मे लाभ हो सकते हैं। उन्नति के मार्ग खुलेंगे, स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी।स्वास्थ्य खराब होने की सम्भावना है, कुछ बनते कार्य में बाधा संभव है। वाणी मे सकारात्मकता रहेगी।

मिथुन- आज आपकी कुछ कानूनी अड़चन दूर होगी,  स्थिति अनुकूल रहेगी, व्यापारी वर्ग की व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे मन में दुख होगा, नुकसान हो सकता है।  व्यापार एवं व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में आराम रहेगा। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कर्क-आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें, नुकसान हो सकता है किसी से वाद- विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से विवाद हो सकता है। भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें। सफल रहेंगे।

सिंह-आज अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पूजा पाठ में रुचि जागृत होगी। किसी महान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समाज में सम्मान मिलेगा।

कन्या- आज आप कुछ नई योजनाए बनाएंगे। आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे,  व्यवसाय अथवा व्यापार में लाभ रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान एवं आलस्य महसूस करेंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं।

मेष-आज आपको अपने परिवार के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया धन प्राप्त हो सकता है परिवारी प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर मिलेगे। कोई बड़ा काम करने की इच्छा बनेगी सफल रहेंगे । भाग्य का साथ देगा । व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक-आज आप के सामने कोई बड़ा खर्च अकस्मात आएगा। कर्ज भी लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जिम्मेदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंं,  चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी।

धनु-आज आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार के अवसर प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने की सम्भावना हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। वाहन चलाते समय सडक़ पर चलते हुए सावधान रहेंं,  लेन-देन में सावधानी रखें। नुकसान हो सकता है।

मकर-आज आपकी खर्च ज्यादा होगी। शत्रु का भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा, सफलता प्राप्त होगी।  दूर यात्रा की योजना बनेगी जो कि लाभप्रद रहेगी,  व्यापारी वर्ग से लाभ होगा। नौकरी कार्य मे कमी आएगी,  जोखिम न लें। नुकसान हो सकता है।

कुम्भ-आज आपके प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में जल्दबाजी न करें, लाभ होगा। पड़ोसी से व‍िवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखेंं।

मीन- आज आपका स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें। नकारात्मक से बचें।

पंचांग

29 जुलाई 2021

दिन -गुरुवार

श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि -षष्ठी

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:03

सूर्यास्त-18:39

नक्षत्र-उ०भाद्रपद

योग -सुकर्मा

करण-गर

चन्द्रमा राशि -मीन

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-पुष्य

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-वर्षा ऋतु

दिग शूल -दक्षिण दिशा

पूर्ण पंच्चाक

राहू काल -14:09से 15:51 दोपहर तक

अभिजीत मुहूर्त -12:03से 12:51 दोपहर तक

सर्वार्थसिद्धि योग-12:02 से 29:41 घटी पल तक 

chat bot
आपका साथी