Today Horoscope : आज क‍िसी पर भरोसा न करें, स्‍वास्‍थ्‍य का रखें ध्‍यान, जान‍िए कैसा रहेगा आपका द‍िन

आज के राश‍िफल के अनुसार वृष राश‍ि के जातकों के परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा सामाज‍िक गतिविधि में शमिल हो सकते हैंं। धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा घर पर मेहमान आ सकते हैंं। कुछ राश‍ियों के काम में रुकावट आ सकती है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:56 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:56 AM (IST)
Today Horoscope : आज क‍िसी पर भरोसा न करें, स्‍वास्‍थ्‍य का रखें ध्‍यान, जान‍िए कैसा रहेगा आपका द‍िन
वृष -आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 17 June 2021 Moradabad। आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है। यह सूर्य देव की राशि है। इससे उत्तर भारत में गर्मी बढ़ेगी और बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं। धूप में तेजी रहेगी। कोरोना संक्रमण में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। जनमानस में जुकाम, बुखार बढ़ सकता है। वस्त्र एवं लकड़ी के बाजार में तेजी रहेगी। शेयर बाजार सामान्य रहेगा। कुछ राशियों को लाभ एवं कुछ को हानि एवं आर्थिक नुकसान हो सकता है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...  

मेष -आज का दिन आपके लिए अपव्यय और उदासी भरा हो सकता है। आपके विपक्ष परिणाम मिल सकता है।प्रेमी-प्रेमिका का मिलन सम्भव है। सकारात्मक रहेंं, अनावश्यक विवाद से बचेंं।

वृष -आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा, सामाज‍िक गतिविधि में शमिल हो सकते हैंं। धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, घर पर मेहमान आ सकते हैंं।

मिथुन -आज आप धन का निवेश कर सकते हैंं। परिवार में मेहमान आ सकते हैंं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, विचार सकारात्मकता रखेंं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, नए मित्र भी बन सकते हैंं।

कर्क -आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठ होगा परिवार मे मान सम्मान मिलेगा महत्वपूर्ण निर्णय लेने के आपका विचार माना जायेगा। जमीन खरीद सकते हैंं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा, पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं।

सिहं - आज आप धार्मिक एवं सामाज‍िक गतिविधि में शाम‍िल होंगे। बच्चों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग को नया साझेदार मिल सकता है। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेगा। 

कन्या -आज आप अपने को कुछ दुखी एवं कमजोर महूसस करेंगे। कार्य में रुकावट आ सकती है। पिता का ध्यान रखेंं। किसी पुराने मामले मे निराशाभरा परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव रहेगा। 

तुला -आज आप व्यापार के ल‍िए किसी नए साझेदार से मुलाकात कर सकते हैंं। अविवाहित लोगों का र‍िश्‍ता आ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखेंं, किसी पुराने र‍िश्‍तेदार से मुलाकात होगी। सकारात्मक रहेंं, अनावश्यक बात पर ध्यान न दें।

वृश्चिक -आज आप धन उधार न दें और न लें। विपक्षी न‍िशाना बना सकते हैंं। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा, गुप्त शत्रु से सावधान रहेंं। अपनी योजना किसी से साझा ना करेेंं।

धनु -आज का दिन आपके लिए सौभाग्य दायक रहेगा। छात्र और छात्राएं अध्ययन में रुचि लेंगे। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। प्रेमी /प्रेमिका का मिलन हो सकता है, माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं।

मकर -आज के दिन आपको माता-पिता का पूर्ण सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। गृह संबंधित कार्य होगा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीद सकते हैंं। मकान एवं प्लाट का सौदा कर सकते हैं। धन का लेनदेन न करें।

कुम्भ -आज दिन आपको अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। कोई नया दोस्त बन सकता है। बाहरी भोजन से बचेंं, स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी पर भरोसा न करेंं। अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखेंं। जुकाम-बुखार का संक्रमण हो सकता है।

मीन -आज आप किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों न पड़ें। नुकसान हो सकता है। सोच-विचार कर फैसला लेंं। वाणी पर नियंत्रण रखेंं,  पुराना धन वापस आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पड़ोसी से विवाद न करेंं। अनावश्यक लोगों से सावधान रहेंं, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

पंचांग 

17 जून 2021 दिन गुरुवार

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष

तिथि -सप्तमी

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:09

सूर्यास्त-18:33

नक्षत्र- पू०फाल्गुनी

योग -व्रज

करण-गर

चन्द्रमा राशि -सिंह

अग्निवास -आकाश

सूर्य नक्षत्र-कृत्तिका

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-ग्रीष्म ऋतु

दिग शूल -उत्तर दिशा

राहू काल - 14:07 से 15:51 अपराहन तक

अभिजीत मुहूर्त -11:58 से 12:46 अपराहन तक

अमृत योग -22:00 से 29:23 घटी पल तक

chat bot
आपका साथी