Today Horoscope : जान‍िए आज का राश‍िफल, तुला राश‍ि वालों के काम में आएगी रुकावट

Today Horoscope 01 December वृश्चिक राश‍ि के अविवाहित लोगों के पास आज विवाह का प्रस्ताव आएगा। प्रेमी-प्रेमिका का मिलन हो सकता है। ससुराल पक्ष से धन प्राति हो सकती है। वहीं वृष राश‍ि वालों के घर में उत्‍सव जैसा माहौल रहेगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 02:14 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 04:23 PM (IST)
Today Horoscope : जान‍िए आज का राश‍िफल, तुला राश‍ि वालों के काम में आएगी रुकावट
स‍िंंह राश‍ि वालों को समाज में अधिक मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 01 December 2020 । आज के राश‍िफल के अनुसार तुला राश‍ि वालों के काम में रुकावट आएगी। वहीं कुंभ राश‍ि के लोग संपत्ति खरीद सकते हैं। आज का द‍िन उनके ल‍िए शुभ है। ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने इस पर व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर आप भी डाल‍िए एक नजर...

मेष। आज आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेगा।

वृष- आज आपके परिवार में उत्‍सव जैसा माहौल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपनी वाणी दूसरे का मन मोह लेगी।

मिथुन-आज का दिन आप के लिए उदासी भरा होगा। निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क-आज आपके के लिए निवेश के लिए शुभकारी है। अचानक मेहमान आ सकते हैं। स्वाथ्य के प्रति सचेत रहें।

स‍िंंह-आज आपको समाज में अधिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। आज आप आत्मन‍िर्भर रहेंगे। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।

कन्या-आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा। स्‍वास्‍थ्‍य सामान्य रहेगा।

तुला-आज आपके कार्य में रुकावट आएगी। वाहन चलते समय सावधानी जरूरी है। बाएं अंग में परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक-आज अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आएगा। प्रेमी-प्रेमिका का मिलन हो सकता है। ससुराल पक्ष से धन प्राति हो सकती है।

धनु-आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य ढीला रह सकता है। शत्रु से सावधान रहेंं। आपनी कार्य योजना गुप्त रखें। उधार ना लें।

मकर-आज का दिन व्‍यापार के लिए अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कुम्भ -आज आपको अपनी माता का सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति खरीदना शुभ रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान ले सकते हैं।

मीन- आप आपको लक्ष्य प्राति के लिए कठ‍िन मेहनत करना पड़ेगा। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसी से संबंध मधुर रहेगा। पड़ोसी से संबंध मधुर रहेगा।  

chat bot
आपका साथी