साइबर क्राइम रोकने के लिए थानों पर हर सप्ताह लगेगी क्लास, पुलिस वालों के साथ आमजन भी ले सकेंगे हिस्सा

UP Cyber Crime News साइबर क्राइम की घटनाएं उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में लगातार बढ़ रही हैं। हालांकि समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके लोग साइबर ठगों के झांसे में आ रहे हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 05:30 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 05:30 PM (IST)
साइबर क्राइम रोकने के लिए थानों पर हर सप्ताह लगेगी क्लास, पुलिस वालों के साथ आमजन भी ले सकेंगे हिस्सा
अमरोहा जिले में बढ़ रही घटनाओं के मद्देनजर एसपी ने की पहल

मुरादाबाद, जेएनएन। UP Cyber Crime News : साइबर क्राइम की घटनाएं उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में लगातार बढ़ रही हैं। हालांकि समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके लोग साइबर ठगों के झांसे में आ रहे हैं। अब साइबर क्राइम के मामलों में कार्रवाई करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए साइबर का पाठ पढाया जाएगा। अब प्रत्येक सप्ताह साइबर एक्सपर्ट थानों में जाकर पुलिस कर्मियों को इस संबंध में जानकारी देंगे। ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए कार्रवाई के लिए थाने भी खोले गए हैं। मुरादाबाद मंडल में मुरादाबाद जनपद में साइबर थाना है। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में साइबर सेल भी संचालित है। जहां पर पीड़ितों के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई की जाती है। साइबर ठग लोगों को विभिन्न तरीकों से अपना शिकार बना रहे हैं। हालांकि शासनादेश पिछले दिनों थानों पर पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध को लेकर जानकारी दी गई थी।

परंतु अब एसपी पूनम द्वारा पुलिस कर्मियों व जिले के लोगों को इस संबंध में जागरूक करने के लिए थानों पर कार्यक्रम का आयोजन कराएंगी। प्रत्येक थाने पर सप्ताह में एक बार साइबर एक्सपर्ट पहुंचेंगे तथा साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी देंगे। एसपी ने बताया कि साइबर क्राइम का शिकार होने से बचने के लिए क्या करें तथा कार्रवाई कराने के लिए कहां जाए इन सारी बातों को बताया जाएगा। लोगों को जागरूक करना प्राथमिता है।

लैब की सील तोड़ने के प्रकरण में होगी एफआईआर : औद्योगिक नगरी में रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई सील को बिना किसी को बताए सात घंटे के भीतर तोड़कर लैब एक संचालन करने वाले संचालक व कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी कर रहा है। बता दें कि सोमवार को नोडल अधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार द्वारा गजरौला में रेलवे स्टेशन मार्ग पर सीआरएल लैब को सील किया गया था। सील करने के सात घंटे बाद लैब संचालक ने सील को तोड़ दिया और जांच करने का सिलसिला शुरू कर दिया।

जानकारी मिलने पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी अनिल के साथ भी अभद्रता की गई। नोडल अधिकारी के मुताबिक लैब संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। नोडल अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सील लगाने के बाद उसे तोड़ने की जानकारी मिली है। लैब के फोटो भी प्राप्त हुए हैं। लैब संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी