देश में दो बच्चों का कानून लागू कराने के लिए ये संस्था निकाल रही है रथ यात्रा, जानिये क्या कहते हैं संस्था के अध्यक्ष

Rath Yatra to implement Law of two children जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि दो बच्चों का कानून फाउंडेशन द्वारा भेजे गए सुझावों के आधार पर लागू किया जाना चाहिए। इस कानून के लागू होने से जनसंख्या विस्फोट जैसी समस्या से बच सकते हैंं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 02:15 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 02:15 PM (IST)
देश में दो बच्चों का कानून लागू कराने के लिए ये संस्था निकाल रही है रथ यात्रा, जानिये क्या कहते हैं संस्था के अध्यक्ष
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की रथ यात्रा का किया गया स्वागत

मुरादाबाद, जेएनएन। Rath Yatra to implement Law of two children : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि दो बच्चों का कानून फाउंडेशन द्वारा भेजे गए सुझावों के आधार पर लागू किया जाना चाहिए। इस कानून के लागू होने से ही जनसंख्या विस्फोट जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर तले निकली रथयात्रा का अमरोहा जनपद में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद रामलीला मैदान में पहुंची यात्रा जनसभा में तब्दील हो गई।

यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन दो बच्चों का कानून लागू किए जाने की मांग पिछले काफी लंबे समय से कर रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सबसे पहले इस कानून का मसौदा तैयार कर लोगों से सुझाव मांगे थे। समाधान फाउंडेशन ने भी अपने सुझाव दिए हैं। इन सुधारों के साथ दो बच्चों का कानून लागू किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय सचिव ममता सहगल ने कहा कि दो बच्चों का कानून लागू होने से जनसंख्या विस्फोट जैसी समस्या से बचा जा सकता है। अगर बढ़ती जनसंख्या पर लगाम नहीं कसी गई तो गृह युद्ध जैसे हालातों से हमें जूझना पड़ेगा।

यहां विधायक राजीव तरारा, प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र नीलकंठ, संयोजक चंद्रशेखर गर्ग, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश शर्मा, कमल कुमार अग्रवाल, पवन गुप्ता, प्रिंस चावला, गौरव अग्रवाल, कुसुम लता गोयल आदि मौजूद थे। उधर, बछरायूं में जनसंख्या समाधान रथ का स्वागत किया गया। यहां नगरपालिका अध्यक्ष राजेश सैनी, मंडल अध्यक्ष डा. शुभम शर्मा, अरुण रस्तोगी, अशोक शर्मा शेख चिराग उद्दीन आदि मौजूद थे।

गजरौला में भी कई स्थानों पर किया गया रथ यात्रा का स्वागत : दो बच्चों के कानून बनवाने की मांग को लेकर गाजियाबाद से चली रथयात्रा गजरौला पहुंची तो कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। हाईवे पर कालरा स्टेट, लक्ष्मी नगर, चौपला, धनोरा रोड, इंदिरा चौक व शुक्लपुरी पर स्वागत हुआ। यहां पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश शर्मा, लक्ष्मी नारायण गर्ग, शोभित गर्ग, कमल अग्रवाल, संजीव यादव, मुकेश गर्ग, शैलेश अग्रवाल, चौधरी महावीर सिंह, दिनेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सचिन गुप्ता, संजीव अग्रवाल, रविंद्र शुक्ला एडवोकेट, विमल गुप्ता , राजीव शर्मा, प्रदीप गोयल, प्रवेज आलम, शशि चौहान आदि लाेग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी