शिवमहा कालोनी के रास्तों पर गले तक पानी, घर भी हुए जलमग्न

जासं, मुरादाबाद : दो दिन से हो रही बरसात की वजह से शिवमहा कालोनी के रास्तों पर गले तक पानी भर गया है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:10 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:10 AM (IST)
शिवमहा कालोनी के रास्तों पर गले तक पानी, घर भी हुए जलमग्न
शिवमहा कालोनी के रास्तों पर गले तक पानी, घर भी हुए जलमग्न

जासं, मुरादाबाद : दो दिन से हो रही बरसात की वजह से शिवमहा कालोनी के रास्तों पर गले तक पानी भर गया है। तमाम घरों में पानी घुसा गया है, लेकिन, इस बार लोग चुप्पी साधे बैठे हैं, क्योंकि इस कालोनी के जलभराव की समस्या मीडिया में सुर्खियां बनने पर एमडीए की टीम ने पहुंचकर कई लोगों को घर गिराने की चेतावनी दी थी। कहा था कि आप लोग गड्ढे की जमीन में बस कैसे गए। नक्शे पास क्यों नहीं कराए।

महानगर के कटघर क्षेत्र की शिवमहा कालोनी और भोलानाथ कालोनी आसपास ही हैं। बरसात का मौसम आते ही लोगों को घरों में पानी भरने का खौफ सताने लगता है। इस कालोनी के जलभराव का मुख्य कारण नाला है। इस कालोनी से होकर गुजरने वाले नाले से ही आधे शहर के पानी की निकासी होती है। रेलवे की कालोनियों, कपूर कंपनी, असालतपुरा तक करीब आधे शहर का पानी इसी नाले से होकर निकलता है। जलभराव की वजह भी सबको पता है। पीछे से नाला करीब 20 फीट चौड़ा है लेकिन, शिवमहा कालोनी के आगे जयंतीपुर में जाकर नाला चार फिट का रह जाता है। बरसात में नाले में पानी का फ्लो आने पर जलभराव हो जाता है। इसकी वजह से महानगर की इन दोनों कालोनियों में हर साल नाव चलानी पड़ती है। शुक्रवार से बरसात होनी शुरू हुई तो फिर से पानी का फ्लो आया तो जलभराव की समस्या पैदा हो गई। करीब 20 घरों में पानी घुस गया। कालोनी निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि यहां हर साल जलभराव की समस्या रहती है। दो दिन से हो रही बरसात ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अभी तो मानसून की पहली बरसात है, आगे क्या होगा, यह सोचकर डर लग रहा है। कोई भी अधिकारी इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।

chat bot
आपका साथी