मुरादाबाद में दहेज के ल‍िए द‍िया तीन तलाक, व‍िवाह‍िता को जान से मारने की कोशिश

भोजपुर थानाक्षेत्र के पीपलसाना गांव की रहने वाली जेबा के मायके वालों ने उसके पति पर तीन तलाक देने व जान से मारने के प्रयास में जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 03:31 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 03:31 PM (IST)
मुरादाबाद में दहेज के ल‍िए द‍िया तीन तलाक, व‍िवाह‍िता को जान से मारने की कोशिश
ससुराली दहेज के लिए जेबा को प्रताड़ित करने लगे।

मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र के पीपलसाना गांव की रहने वाली जेबा के मायके वालों ने उसके पति पर तीन तलाक देने व जान से मारने के प्रयास में जहर देने का आरोप लगाया है।

स्वजनों के मुताबिक जेबा का निकाह 19 अक्टूबर 2020 को गांव के ही रहने वाले एक युवक के साथ हुआ। युवक गांव में ही डॉक्टरी करता था। कुछ दिनों बाद ससुराली दहेज के लिए जेबा को प्रताड़ित करने लगे। ससुराली कार और दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। महिला पर मायके से दहेज लाने का दबाव बनाया गया। जेबा ने विरोध किया। तो पति ने तीन तलाक दे दिया। फिर महिला को जहर देकर मारने की कोशिश हुई। आरोपितों ने जेबा को मारपीट कर घर से निकाल दिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेबा का उपचार जारी है। पिता इरफान ने भोजपुर थाने में तहरीर देकर आरोपित ससुरालियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी