मुरादाबाद में उप्र बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, दो पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता के मुताबिक वह अपने बुद्धि विहार स्थित आवास पर थे। तभी अज्ञात मोबाइल नंबर से काल आई। कालर ने अपना परिचय वीरेंद्र यादव के रूप में दिया। फिर वह गालियां देने लगा। वि

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:28 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:28 PM (IST)
मुरादाबाद में उप्र बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, दो पर मुकदमा
अध्यक्ष की तहरीर पर दो आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा।

मुरादाबाद, जेएनएन। उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है। सनसनीखेज घटना प्रकाश में आने के बाद मझोला पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपित सीसीटीवी कैमरे में कैद मिले हैं। आरोपित सम्भल में भाजपा का ही पदाधिकारी बताया जा रहा है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता के मुताबिक वह अपने बुद्धि विहार स्थित आवास पर थे। तभी अज्ञात मोबाइल नंबर से काल आई। कालर ने अपना परिचय वीरेंद्र यादव के रूप में दिया। फिर वह गालियां देने लगा। विरोध जताने पर आरोपित वीरेंद्र यादव ने कहा कि तुम्हारे घर पर ही बताता हूं कि मैं कौन हूं। दो घंटे बाद शाम करीब साढ़े छह बजे एक व्यक्ति डा. गुप्ता के दरवाजे पर पहुंचा। तब डा. गुप्ता के केयर टेकर ने दरवाजा खोला। खुद का परिचय संजीव के रूप में देते हुए अज्ञात व्यक्ति ने डा. गुप्ता के बावत पूछताछ की। केयर टेकर ने बताया कि डा. गुप्ता वेबिनार में व्यस्त हैं। इस पर संजीव के साथ आया वीरेंद्र यादव आग बबूला हो गया। दोनों घर में घुस गए। वह डा. गुप्ता के केयर टेकर से गाली गलौज करने लगे। शोर सुनकर डा. गुप्ता कमरे से बाहर निकले। देखते ही दोनों आरोपित हमलावर होते हुए उनके साथ बदसलूकी करते हुए गालियां देने लगे। डा. गुप्ता की मेड बीच-बचाव करने लगी। इस बात पर मेड को धक्का मारते हुए आरोपितों ने असलहा निकाल लिया। तब डा. गुप्ता घर में अपने बेटे के कमरे की ओर बढ़ गए। इसके बाद दोनों आरोपित गालियां देते भाग निकले। डा. विशेष गुप्ता की तहरीर पर मझोला पुलिस ने वीरेंद्र यादव व संजीव के खिलाफ घर में घुसकर गाली गलौज व मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मुकेश शुक्ल ने बताया कि अभियोग दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी