मुरादाबाद में दुष्कर्म पीड़िता को धमकी, कहा-दोबारा कचहरी में दिखी तो खैर नहीं, चार पर मुकदमा

Threatened to misdeed victim in Moradabad मुकदमा वापस न लेने पर दी जान से मारने की धमकी। दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी से लगाई थी न्याय की गुहार। पीड़िता की श‍िकायत पर पुलिस ने पति समेत चार आरोपितों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 08:12 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 08:12 AM (IST)
मुरादाबाद में दुष्कर्म पीड़िता को धमकी, कहा-दोबारा कचहरी में दिखी तो खैर नहीं, चार पर मुकदमा
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Threatened to misdeed victim in Moradabad। भोजपुर की रहने वाली एक दुष्कर्म पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सिविल लाइंस पुलिस ने पति समेत चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता संग सिविल लाइंस पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता ने विवेचक को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

दुष्कर्म पीड़िता के मुताबिक एक दिसंबर 2020 को भोजपुर पुलिस ने उसकी तहरीर पर पति समेत चार आरोपितों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज द‍िया गया। इस बीच पीड़िता को पता चला कि आरोपित कोर्ट से अपनी जमानत कराने की फिराक में हैं। मुकदमे की पैरवी में पीड़िता मुरादाबाद कचहरी पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि मुरादाबाद लाइब्रेरी गेट के पास नफीस व उसका छोटा भाई मिले। पीड़िता को देखते ही उन्होंने गाली गलौज शुरू की। जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि दोबारा कचहरी में दिखी तो खैर नहीं होगी। तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपित नफीस, लईक, आसिफ व पति फैजी के खिलाफ धमकी देने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी दरवेश कुमार ने बताया कि अभियोग दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी होगी।

chat bot
आपका साथी