इस बार गुरु नानक जयंती पर नहीं निकलेगी शोभायात्रा, जानिए क्या है वजह

Procession on Guru Nanak Jayanti कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुद्वारे सजाने की तैयारी हो गई है। ताड़ीखाना स्थित गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन होगा और दोपहर को लंगर बांटा जाएगा। चंद्रनगर गुरुद्वारे के प्रमुख ने बताया कि निर्धारित संख्या में लोगों को बैठाकर लंगर कराया जाएगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 07:22 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 07:22 AM (IST)
इस बार गुरु नानक जयंती पर नहीं निकलेगी शोभायात्रा, जानिए क्या है वजह
गुरुद्वारे के अंदर शब्द कीर्तन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

मुरादाबाद, जेएनएन। Procession on Guru Nanak Jayanti। 30 नवंबर को गुरु नानक जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाएगी। लेकिन, इस बार प्रकाश पर्व पर शोभायात्रा नहीं निकलेगी। कोविड-19 के नियमों के चलते यह निर्णय लिया गया है। लेकिन गुरुद्वारों में उल्लास पूर्वक गुरु नानक जयंती मनाने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं।

गुरुद्वारे के अंदर शब्द कीर्तन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ व शब्द कीर्तन के लिए पंजाब से कलाकारों को बुलाया गया है। लंगर की व्यवस्था भी शारीरिक दूरी के साथ करने का निर्णय लिया गया है। ताड़ीखाना स्थित गुरु सिंह सभा चंद्र नगर स्थित गुरुद्वारा व आदर्श नगर स्थित गुरुद्वारे में गुरु नानक जयंती पर्व पर लंगर का वितरण होगा। हर वर्ष आदर्श नगर से शोभायात्रा निकलती थी जिसमें पंच प्यारे आकर्षण का केंद्र रहते थे। हैरतअंगेज कारनामे दिखाने वाले कलाकारों का इस बार हुनर नहीं दिखाई देगा। कोरोना के कारण शोभायात्रा निकालने का निर्णय गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने टाल दिया है। यह शोभायात्रा आदर्श नगर से ईदगाह रोड, हाईवे, इंपीरियल तिराहा, बुध बाजार, कपूर कंपनी होते हुए ताड़ीखाना चौक गुरुद्वारा सिंह सभा पर पहुंचती थी। चंद नगर स्थित गुरुद्वारे में सुबह शब्द कीर्तन होगा दोपहर को लंगर का प्रसाद बांटा जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुद्वारे सजाने की तैयारी हो गई है। ताड़ीखाना स्थित गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन होगा और दोपहर को लंगर बांटा जाएगा। चंद्रनगर गुरुद्वारे के प्रमुख देवेंद्र चावला ने बताया कि का पालन करते हुए एक साथ बैठाने की बजाए निर्धारित संख्या में लोगों को बैठाकर लंगर कराया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी