रोज प्रेम‍िका से म‍िलने जाता था युवक, मुहल्‍ले के लोगों ने जाल ब‍िछाकर रंगे हाथ पकड़ा, वीड‍ियो वायरल

अमरोहा के गजरौला में नगर की एक कालोनी में प्रेमिका से मिलने आए एक प्रेमी को कालोनी के लोगों ने पकड़ लिया। प्रेमिका व कालोनी की महिलाओं के बीच तीखी नोंकझोक भी हुई। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हुआ है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:50 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 05:50 PM (IST)
रोज प्रेम‍िका से म‍िलने जाता था युवक, मुहल्‍ले के लोगों ने जाल ब‍िछाकर रंगे हाथ पकड़ा, वीड‍ियो वायरल
मुहल्ला नाईपुरा स्थित एक कालोनी का मामला।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। अमरोहा के गजरौला में नगर की एक कालोनी में प्रेमिका से मिलने आए एक प्रेमी को कालोनी के लोगों ने पकड़ लिया। प्रेमिका व कालोनी की महिलाओं के बीच तीखी नोंकझोक भी हुई। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हुआ है। हालांकि पुलिस इस मामले की जानकारी से इन्‍कार कर रही है।

यह मामला नाईपुरा में एक कालोनी का है। एक युवक का कालोनी में रहने वाली एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह रोजाना महिला से मिलने के लिए उसके घर आता था। कालोनी के लोगों को उस पर शक होने लगा। इसके बाद कालोनी के लोग उसे पकड़ने की फिराक में लग गए। युवक प्रेमिका से मिलने के लिए आया था। उसी दौरान कालोनी के लोगों ने प्रेमी को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ। प्रेमी मौके से फरार हो गया। इस मामले की जानकारी तब हुई जब इंटरनेट मीडिया पर इस प्रकरण का वीडियो वायरल हुआ। हालांकि पुलिस इस प्रकरण की जानकारी से इन्‍कार कर रही है। औद्योगिक पुलिस चौकी प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि इस तरह का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। न ही चौकी, थाने में शिकायती पत्र दिया गया है। वायरल हुए वीडियो के बारे में भी कुछ नहीं पता है। लेकिन, वह मामले की जांच कराएंगे।

chat bot
आपका साथी