युवक ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर रखा हाथ, कहा-मुरादाबाद की पुलिस मेरा कुछ नहीं कर सकती
मुरादाबाद के कटघर इलाके में एक युवक ने देवर और भाभी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। उसने महिला के साथ दुष्र्क्म की कोशिश। विरोध करने पर धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुरादाबाद, जेएनएन। थाना कटघर क्षेत्र की महिला ने देवर पर ही छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि देवर उसके पति की मौत के बाद से ही नाजायज संबंध बनाना चाहता है। कई बार उसने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की है। विरोध करने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी देता है। वह घर का ताला खोल रही थी, इस दौरान आरोपित ने पीछे से आकर प्राइवेट पार्ट पर हाथ रख दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा लिखकर छानबीन शुरू कर दी है।
कटघर क्षेत्र की पीड़िता का कहना है कि वह दो मंजिला मकान में प्रथम तल पर रहती है। उसका देवर, सास और ससुर भूतल पर रहते हैं। पति के देहांत के बाद से देवर उस पर बुरी नजर रखने लगा है। 14 मार्च को वह सुबह नीचे के मकान का ताला खोलने गई थी। इस दौरान देवर पीछे से चुपचाप आ गया। आरोपित ने उसे पीछे से पकड़ लिया। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हाथ रखा। विरोध करने पर कहने लगा कि मुंह बंद रखो वरना तेरे बेटे को जान से मार दूंगा। खींचतान करने पर उसका कुर्ता भी फट गया। इससे पहले भी कई बार आरोपित उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। आरोपित से उसके दोनों बेटों को जान का खतरा है। कहता है कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला ने दिया रिश्तों का हवाला
महिला ने कई बार देवर की हरकतों का विरोध करते हुए रिश्तों की दुहाई दी लेकिन युवक पर सनक सवार रहा। वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बार-बार समझाने के बावजूद जब युवक की हरकतें बढ़ती रहीं तो महिला ने पुलिस से शिकायत करने का मन बना लिया। देवर की इन आदतों की वजह से महिला काफी परेशान है।
यह भी पढ़ें :-