हैवान‍ियत की कहानी सुनाकर पत‍ि के सामने खूब रोई थी मह‍िला, कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा

मह‍िला को तमंचे के बल पर रोक लिया और उसका मुंह बंद कर जंगल में ले गए थे। कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 12:57 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 12:57 PM (IST)
हैवान‍ियत की कहानी सुनाकर पत‍ि के सामने खूब रोई थी मह‍िला, कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा
जल्‍द ही उन्‍हें पकड़ने का दावा क‍िया जा रहा है।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। रामपुर के म‍िलक में महिला के साथ गांव के ही तीन व्यक्तियों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट और दुष्कर्म के आरोप में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोप‍ितों की तलाश कर रही है, जल्‍द ही उन्‍हें पकड़ने का दावा क‍िया जा रहा है। 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 23 नवंबर को जानवरों का गोबर डालने के लिए गई थी। उसका आरोप है कि गांव निवासी सत्यप्रकाश, रमेश और एक अज्ञात व्यक्ति ने लौटते समय तमंचे के बल पर उसे रोक लिया और उसका मुंह बंद कर जंगल में ले गए थे। कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। घर पहुंचकर उसने अपने पति को घटना की जानकारी दी। हैवान‍ियत के बारे में बताकर वह फफक फफक कर रोई थी। इसके बाद पति के साथ वह कोतवाली गई, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत को नहीं सुना। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

जिला बदर बदमाश तमंचा- कारतूस समेत गिरफ्तार : रामपुर में थाना खजुरिया पुलिस ने जिला बदर बदमाश को एक तमंचा, दो कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। खजुरिया थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को अभियान चलाया जा रहा है। गांव गोधी में छापा मारकर जिला बदर अभियुक्त जाकिर को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिला बदर के कब्जे से तलाशी में एक तमंचा, दो कारतूस बरामद होने पर मुकदमा कायम कर कोर्ट में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें :-

भाभी जी घर पर हैं सीरियल के लेखक मनोज संतोषी ने बताया, सक्‍सेना जी थप्‍पड़ खाकर क्‍यों रहते हैं खामोश

आज ज‍िले के सरकारी अस्‍पतालों में दो घंटे तक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं रहेंगी प्रभाव‍ित, कार्य बहिष्कार पर रहेंगे फार्मासिस्ट

रामपुर का एक गांव ऐसा जहां अब नहीं है कोरोना संक्रमण का खतरा, जानिए क्या है ऐसा कहने की वजह

रामपुर के शहजादनगर थाने के प्रभारी पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानें किस अपराध में की गई कार्रवाई

chat bot
आपका साथी