पत्‍नी और दामाद ने म‍िलकर की थी रामप्रसाद की हत्‍या, मकान को लेकर चल रहा था व‍िवाद

अमरोहा के गजरौला में मुहल्ला नाईपुरा में हुई रामप्रसाद की हत्या से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही पर्दा उठा दिया। उसकी पत्नी व दामाद ने मिलकर ही उसकी अंगोछे से गला घोटकर हत्या की थी। पुलिस ने पत्नी गुड्डू देवी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:30 PM (IST)
पत्‍नी और दामाद ने म‍िलकर की थी रामप्रसाद की हत्‍या, मकान को लेकर चल रहा था व‍िवाद
2018 में भी महिला की हत्या में जेल चुका है हत्यारोपित दामाद।

मुरादाबाद, जेएनएन। अमरोहा के गजरौला में मुहल्ला नाईपुरा में हुई रामप्रसाद की हत्या से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही पर्दा उठा दिया। उसकी पत्नी व दामाद ने मिलकर ही उसकी अंगोछे से गला घोटकर हत्या की थी। पुलिस ने पत्नी गुड्डू देवी को गिरफ्तार भी कर लिया है। जबकि आगरा के थाना असमेरा के गांव भढेरी निवासी दामाद लवकुश फरार है। उसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है।

रामप्रसाद व उसकी पत्नी गुड्डू देवी में 20 साल से विवाद चल रहा है। रामप्रसाद का इकलौता पुत्र शोभित है। रामप्रसाद द्वारा अपनी सारी जमीन पुत्र के नाम करवा दी गई। हाईवे किनारे के जिस मकान में वह रहते हैं। उसे भी अपने पुत्र के नाम ही करना चाहते थे। जबकि उसकी पत्नी गुड्डू देवी उस मकान को अपने दामाद के नाम करवाना चाहती थी। इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ। इसलिए पत्नी व दामाद ने रामप्रसाद को ठिकाने लगाने की पटकथा लिखी। बुधवार की रात आगरा से दामाद गजरौला आया और उसने रामप्रसाद के अंगोछे से ही गला घोट दिया और फिर आगरा के लिए फरार हो गया। पुलिस ने हत्यारोपित पत्नी गुड्डू देवी को गिरफ्तार कर लिया। दामाद को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जुटी है। सीओ सतेंद्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। सीओ ने बताया कि दामाद आपराधिक क‍िस्म का व्यक्ति है। वर्ष 2018 में वह अपने गांव में एक महिला की हत्या के मामले में भी जेेल जा चुका है। 

chat bot
आपका साथी