Weather : द‍िसंबर के पहले सप्‍ताह में बदलेगा मौसम, छाया रहेगा कोहरा

Weather Forecast पारे में गिरावट के साथ धुंध भरा होगा दिसंबर। द‍िन में भी कोहरा छाए रहने से लोगों को होगी परेशानी। अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है वहीं न्यूनतम तापमान आठ से दस डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:25 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:25 AM (IST)
Weather : द‍िसंबर के पहले सप्‍ताह में बदलेगा मौसम, छाया रहेगा कोहरा
धुंध देर तक रहने के आसार हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। Weather Forecast। अब द‍िसंबर माह की शुरुआत होने को है। मौसम में कई बदलाव भी होंगे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह में ही पारा तेजी से नीचे गिरेगा और कोहरा भी घना होगा। सप्ताह के अंत तक बदली भी छा सकती है, जिस कारण धुंध देर तक रहने के आसार हैं।

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह के अंत तक मौसम अपनी रंगत दिखाना शुरू करेगा। इन दिनों धूप तेज निकल रही है। लेकिन, सूरज ढलते ही हवाएं ठंडक बढ़ा रही हैं और लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। रात में बढ़ी ठंड का असर सुबह तक दिखाई दे रहा है और सुबह-सुबह हल्का कोहरा भी गिर रहा है। हालांकि, करीब दस बजे के बाद तेज धूप निकलने के कारण लोगों को कुछ हद तक राहत भी महसूस हो रही है। लेकिन, मौसम वैज्ञानिकों ने दिसंबर के पहले सप्ताह से ही मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद के मुताबिक पहले सप्ताह से ही कोहरा बढ़ना शुरू होगा, इसके साथ ही दिन के समय में भी पारा नीचे की तरफ जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, वहीं न्यूनतम तापमान आठ से दस डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

पहले सप्ताह के बाद और ठंडा होगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह में मौसम में बदलाव जरूर होगा। लेकिन, सप्ताह के अंत तक पारा तेजी से नीचे आएगा। वैज्ञानिकों के अनुसार चार से पांच दिसंबर के बाद बदली भी छा सकती है, जिस असर अधिकतम तापमान पर पड़ना शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी