Weather Forecast : आज से बदल सकता है मौसम, पूरे सप्ताह बारिश की संभावना

गर्मी से परेशान चल रहे लोगों को इस सप्ताह राहत मिलती हुई नजर आ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूरे सप्ताह बारिश की संभावना है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 10:02 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 10:02 AM (IST)
Weather Forecast : आज से बदल सकता है मौसम, पूरे सप्ताह बारिश की संभावना
Weather Forecast : आज से बदल सकता है मौसम, पूरे सप्ताह बारिश की संभावना

मुरादाबाद, जेएनएन। सावन की आहट से ही मौसम ने रंग बदलने शुरू कर दिए हैं। भले ही उमस कम न हो रही हो लेकिन, बदली और छुटपुट बारिश मौसम को कुछ पल के लिए सुहाना जरूर कर रही है। गुरुवार देर रात हुई बारिश के बाद भी मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, दिनभर छाई बदली और धूप के कारण लोगों को शुक्रवार को उमस भी महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले पूरे सप्ताह बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे मौसम में बदलाव होगा और तापमान की गिरेगा।

गुरुवार देर रात तेज हवाओं और बारिश के बाद रात का मौसम सुहाना हो गया। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई। वहीं इसके बाद शुक्रवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की धूप भी निकली, जिस कारण लोगों को उमस महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के आसपास दिन का तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था, जो शाम होते-होते सामान्य हो गया। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

आज दिन से ही बदल सकता है मौसम

भारतीय मौसम विभाग की माने तो शनिवार को दिन से ही मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों की ओर से बादल मैदानी इलाकों में पानी लेकर आ रहे हैं, जो शनिवार से मानसूनी बारिश कर सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूरा सप्ताह भर बारिश की संभावना है और रुक-रुक कर बारिश होगी जो किसानों के लिए भी बेहतर है।  

chat bot
आपका साथी